Movie prime

Farmer protest : किसान आंदोलन में पहले दिन ही टकराव, हिंसा, जींद में लाठीचार्ज, दर्जनों किसान घायल, डीएसपी समेत कई पुलिस कर्मियों को आई चोटें

 
Farmer protest : किसान आंदोलन में पहले दिन ही टकराव, हिंसा, जींद में लाठीचार्ज, दर्जनों किसान घायल, डीएसपी समेत कई पुलिस कर्मियों को आई चोटें

आंसू गैस, मिर्ची वाले पाऊडर की बौछारें, प्लास्टिक की गोली, ये रहा पहले दिन का हाल

Farmer protest : किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पहले दिन ही आंदोलन हिंसात्मक हो गया। हरियाणा-पंजाब के सीमा पर जींद के दातासिंहवाला बार्डर पर आगे बढ़ रहे किसानों पर लाठी चार्ज किया गया। इसमें दर्जनों किसान घायल हो गए तो वहीं किसानों की तरफ से हुए पथराव में पुलिस कर्मी घायल हो गए। किसानों ने शंभू बॉर्डर पार करने का प्रयास किया तो रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबड़ की गोलियां दागी। इस दौरान अंबाला कैंट के डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी और किसान घायल हो गए।   जींद में दातासिंहवाला बार्डर (haryana punjab border) पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो वहीं पंजाब की तरफ से आए किसानों ने भी लाठियों के साथ अर्द्धसैनिक बलों पर लाठियां बरसाई। कई कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वाटर कैनन की बौछारें की गई तो वहीं जमकर लाठीचार्ज हुआ है। किसानों को दौड़ाकर पीटा गया। किसानों की तरफ से भी पत्थरबाजी की गई। हरियाणा के किसान बार्डर पर जींद की तरफ बैठ गए हैं तो वहीं पंजाब की तरफ किसान बार्डर से कुछ दूर रूके हुए हैं। हालांकि एक बार उन्हें खदेड़ दिया गया था लेकिन अब दोबारा से फिर किसान बैठ गए हैं   Farmer protest : किसान आंदोलन में पहले दिन ही टकराव, हिंसा, जींद में लाठीचार्ज, दर्जनों किसान घायल, डीएसपी समेत कई पुलिस कर्मियों को आई चोटें Farmer protest: Clashes, violence, lathicharge in Jind, dozens of farmers injured मंगलवार को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक करीब चार घंटे शंभू बॉर्डर (sambhu border) पर तनाव रहा। काफी जद्दोजहद के बाद किसान आंदोलनकारी पहली बैरिकेडिंग को तोड़ने में कामयाब रहे। किसानों को उग्र होते देख हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। चार घंटे में करीब 80 आंसू गैस के गोले दागे गए। मंजर देखकर ऐसा लग रहा था मानो किसानों और पुलिस के बीच जंग चल रही है।   शम्भू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने पांच से छह स्तर की बैरिकेडिंग कर रखी थी। किसानों की यहां से आगे बढ़ने को लेकर देर शाम तक मशक्कत जारी रही। आंसू गैस के गोलों और पथराव में अंबाला कैंट के डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी, तीन रैपिड एक्शन फोर्स के जवान।   शंभू बॉर्डर पर करीब शाम पांच बजे तक दो से ढाई हजार किसान डटे हुए हैं। किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली सहित बैरिकेडिंग में भिड़ा दी थी। हरियाणा में शंभू सीमा (farmer protest 2.0) पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया वहीं जींद जिले में दोनों राज्यों की सीमा पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया।   18 के करीब आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया हरियाणा पुलिस (haryana police) और अधैसैनिक बलों की टुकड़ी ने शम्भू बॉर्डर पर करीब 18 किसान आंदोलनकारियों को पकड़ा है। इनमें बुजुर्ग और युवा आंदोलनकारी दोनों शामिल थे। युवा, बुजुर्ग सहित किसानों का एक बड़ा समूह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों में भरकर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से सुबह लगभग 10 बजे रवाना हुआ, जो हरियाणा की सीमा से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। अमृतसर से कई किसान जेसीबी और मिट्टी की बोरियों के साथ दिखाई दिए। किसानों ने कहा कि इसका इस्तेमाल बैरिकेड तोड़ने के लिए किया जाएगा।