Jind ki rajneeti : पूर्व से पश्चिम तक 3 लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों का फैसला करते जींद के मतदाता
May 4, 2024, 13:37 IST

देखें जींद जिले के सभी (Jind ki rajneeti) विधानसभा क्षेत्रों का राजनीतिक मिजाज
Jind ki rajneeti : प्रदेश की राजनीति में अपनी विशेष पहचान रखने वाला जींद जिला पूर्व से पश्चिम तक प्रदेश को राजनीतिक रूप से जोड़ता है। जींद का राजनीतिक मिजाज सोनीपत, हिसार व सिरसा लोकसभा क्षेत्र को प्रभावित (Jind factor funda) करता है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र प्रदेश के पर्व से शुरू होता है और जींद में मध्य तक आता है। इसी प्रकार हिसार पश्चिम छोर है और यह भी जींद तक आता है। सिरसा की भी यही स्थिति है। हालांकि राजनीतिक रूप से जींद हिसार लोकसभा क्षेत्र (Hisar loksabha) में अधिक प्रभावशाली रहा है, लेकिन तीनों ही लोकसभा क्षेत्रों में जींद का अपना विशेष स्थान है। तीन लोकसभा क्षेत्रों में बंटे जींद जिले (Jind politics) के नेताओं का प्रभाव सबसे अधिक हिसार लोकसभा क्षेत्र में रहा है। दरअसल 2009 से पहले नरवाना, उचाना व जींद विधानसभा क्षेत्र हिसार लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा कलायत व राजौंद विधानसभा क्षेत्र भी हिसार लोकसभा में आते थे, जो पहले जींद जिले का हिस्सा रहे हैं। इस लिहाज से हिसार लोकसभा क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों में पांच जींद जिले के होते थे। तब जींद जिले में सात विधानसभा क्षेत्र थे। इसमें से जींद, उचाना, नरवाना, कलायत व राजौंद हिसार लोकसभा क्षेत्र (jind news) का हिस्सा रहे। इसके अलावा हिसार जिले के नारनौंद, बरवाला, हिसार व घिराये विधानसभा क्षेत्र शामिल थे। अब स्थिति बदल गई है। जिले के पांच में से तीन विधानसभा क्षेत्र जींद, जुलाना व सफीदों सोनीपत लोकसभा का हिस्सा हैं। इसके अलावा उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र हिसार व नरवाना विधानसभा क्षेत्र सिरसा लोकसभा क्षेत्र में आता है। नए परिसिमन के बाद जींद का दायरा बढ़ा है। पहले जहां जींद (Jind voters) जिला के मदतदाता, दो लोकसभा क्षेत्रों को न्रभावित करते थे, अब तीन क्षेत्रों में अपना असर डालते हैं।