Lok Sabha Election 2024 Date : लोकसभा चुनाव का ऐलान, देश मेंं 7 चरणों में मतदान; 4 जून को आएंगे नतीजे
Mar 16, 2024, 16:57 IST

Lok Sabha Election 2024 : भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की घोषणा कर दी है। प्रेस कॉफ्रेस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ऐलान किया कि 7 चरणों में होंगे। इसके साथ ही 4 जून को नतीजे आएंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल दुसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल तीसरा चरण 7 मई चौथा चरण 13 मई, पांचवा चरण 20 मई छठवा चरण 25 मई सातवा चरण 1 जून को होगा। चुनाव आयोग ने क्या कहा? इसके पहले चुनावों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बाताय कि, “हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।” मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए बताया, “हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा (Lok Sabha Election 2024) का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल की विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।” प्रदेश और सिक्किम में भी चुनाव जून 2024 में समाप्त होने वाले हैं। जम्मू और कश्मीर में भी चुनाव होने हैं…”