हरियाणाRapeक्राइम

Naveen Naru : सपना चौधरी के साथ फेमस गाने कर चुके वाले हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर रेप का केस

Naveen Naru : हिसार के हांसी की महिला ने कहा- तीन साल से कर रहा ब्लैकमेल

Naveen Naru : हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में कलाकार सपना चौधरी के साथ एक से बेहतर एक गाने दे चुके कलाकार नवीन नारू पर रेप का केस दर्ज किया गया है। हिसार जिले के हांसी की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि तीन साल से नवीन नारू उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। बता दें कि सपना चौधरी के साथ उनका गाना मेरा चांद लुका हांडे घुंघट की ओट में बहुत फेमस हुआ था।

पुलिस को दी शिकायत में हिसार के हांसी शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि 3 वर्ष पहले वह हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के संपर्क में आयी थी। नवीन ने एक दिन उसे कोई नशीला पदार्थ खिला कर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। 3 वर्षों से उसके साथ बार बार रेप किया जा रहा है।

महिला ने बताया कि नवीन नारू उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नवीन नारू के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की छानबीन कर रही है।

 

काबिलेगौर है कि नवीन नारू हरियाणवी कलाकार हैं और अक्सर पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी शामिल होते रहे हैं। हरियाणवी गानों में वे सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुके हैं। सपना चौधरी के साथ उनका गाना ‘मेरा चांद लुका हांडे’ बहुत फेमस हुआ था।

इसके अलावा सपना चौकधरी के साथ उनका गाना ‘बालम ऑल्टो’ को यूट्यूब पर 43 लाख व्यूज मिले हैं। और भी कई फेमस गानों में नवीन नारू का रोल रहा है। हरियाणवी फिल्म विदेशी बहू में भी उनका प्रमुख रोल रहा। चंबल का डाकू भी उनका गाना था।

हांसी के डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि एक महिला ने नवीन नारू पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की छानबीन कर रही है।

Back to top button