Haryana Roadways Hunger Strike : इस दिन रोडवेज बसों के कर्मचारी रहेंगे भूख हड़ताल पर

Parvesh Mailk
2 Min Read
Roadways bus employees will be on hunger strike on this day

Haryana Roadways Hunger Strike : एक बार फिर से हरियाणा में अपनी मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। परिवहन विभाग के सचिव की ओर से जारी किए जा रहे कर्मचारी विरोधी फरमानों के विरोध में 26 जून को रोडवेज कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे। यह निर्णय सांझा मोर्चे की पेहवा में हुई बैठक में लिया गया।

इन मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों करेंगे हड़ताल

राज्य प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि,  हरियाणा सरकार ने 23 जून 2023 को रोडवेज कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति जताई थी। इनके परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक मांगों को लागू नहीं किया गया है। ऐसे में मोर्चे ने फैसला लिया है कि, 26 जून को कर्मचारी 10 से 4 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे।उन्होंने बताया कि चालक-परिचालक व लिपिक से अनेक तरह के कार्य लिए जा रहे हैं, परंतु इनके पे ग्रेड न देकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त देय अर्जित अवकाशों को कम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :   Winter crops news : प्रदेश में गेहूं की फसल की गिरदावरी पर संकट के बाद, किसान चिंतित, 2 फरवरी से शुरू होनी है गिरदावरी

 

मुख्य मांगें

  • चालक, परिचालकों के रात्रि ठहराव भत्ता को 30 से 10 तक सीमित करने का फरमान जारी कर दिया है।
  • ओवर टाइम पॉलिसी को ताक पर रखकर चालक परिचालकों से 14-15 घंटे कार्य लेकर ओवरटाइम सीमित कर दिया गया है।
  • ग्रुप डी के कर्मचारियों से तकनीकी पद का कार्य लिया जा रहा है।
  • भर्ती किए गए 2016 के चालकों व दादरी डिपो के 52 हेल्पर्स को पक्का नहीं किया जा रहा है।
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *