वायरलहरियाणा

हरियाणा की साईबर सिटी में सैकड़ों घरों पर मंडराया सीलिंग का खतरा, जानें क्या है वजह

साईबर सिटी गुरुग्राम में सैकड़ों मकानों पर सीलिंग का खतरा मंडरा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) सेक्टरों के आवासीय मकानों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों पर कार्रवाई करेगा।

Gurugram News: साईबर सिटी गुरुग्राम में सैकड़ों मकानों पर सीलिंग का खतरा मंडरा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) सेक्टरों के आवासीय मकानों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों पर कार्रवाई करेगा। संपदा दफ्तर-1 अधिकारी विकास ढांडा ने 16 सेक्टरों के 400 मकान मालिकों को व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने का नोटिस दिया है। ऐसा न करने पर मकान सील कर दिए जाएंगे।

विकास ढांडा ने कहा कि सेक्टर के मकानों में PG, क्लीनिक, बीमा ऑफिस, प्ले स्कूल, बूटिक जिम और खेल अकादमी चलाई जा रही हैं। सेक्टर-10 में 88, सेक्टर-10 में 52, सेक्टर-14 के 41 मकानों में ऐसी गतिविधियां चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि  सितंबर 2021 से फरवरी 2022 तक संपदा दफ्तर- 1 एरिया A 16 सेक्टर में सर्वे ब्रांच की टीम ने मकानों का सर्वे किया था। इसमें 400 आवासीय मकानों में व्यावसायिक गतिविधियां पाई थीं। नोटिस देने के बाद न तो जवाब मिला और न ही बंद की गई। अब नोटिस देकर बंद नहीं करने पर सीलिंग की चेतावनी दी गई है।

उन्होंने कहा कि सेक्टर निवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही है कि मकानों में व्यवसायिक गतिविधियां बंद नहीं हुई है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रहा है। अब विभाग ने कॉलोनियों में ऐसी गतिविधियां रोकने के लिए सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:   Naveen naru arrested : हरियाणवी कलाकार नवीन नारु अरेस्ट, महिला सहयोगी से रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

 

जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन विभाग की गठित टीमों ने बिल्डर कॉलोनियों में सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। तीन टीमों को अलग- अलग कॉलोनियों में सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह टीमें बिल्डर कॉलोनियों में जाकर आवासीय मकानों में व्यावसायिक और अवैध निर्माण को चेक करके रिपोर्ट तैयार करेंगे।

Back to top button