वायरलहरियाणा

sonipat news : सोनीपत के युवकों को पैसे लेकर दुबई ट्रांसफर किया गया, जहां आईडी पर बंधक बनाकर लाखों का कर्ज ले लिया.

Clinbold news : sonipat news

रोहतक के सिविल लाइन थाना में दंपती समेत चार पर केस, दुबई से नेटवर्क चला रहा मास्टरमाइंड सोनीपत के एक युवक को दुबई भेजने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। युवक दुबई पहुंचा तो उसे वहां पर महीनों बंधक बनाकर रखा गया। वहीं उसके दस्तावेजों पर आरोपितों ने गलत ढंग से लोन लेकर उसके पैसे भी अपने पास रख लिए। किसी प्रकार पीड़ित सोनीपत के निजामपुर माजरा निवासी विक्रम भारत वापस पहुंचा तो उसने रोहतक एसपी हिमांशु गर्ग को शिकायत दी।

एसपी के आदेश पर रोहतक के सिविल लाइन थाना पुलिस ने रोहतक के सनसिटी निवासी दंपती और दो अन्य पर केस दर्ज किया है। आरोपितों में सनसिटी निवासी अभिषेक कपूर उर्फ सन्नी, उसकी पत्नी पिंकी, टिटौली के पवन और चरखी दादरी के पिलाना निवासी संदीप सिंघल शामिल हैं। संदीप सिंघल इन दिनों दुबई में ही रह रहा है। पीड़ित विक्रम ने बताया कि वो करीब छह माह तक दुबई में आरोपितों के शिकंजे में रहा है। इस दौरान उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया गया।

बुआ को आरोपित की पत्नी ने लिया था झांसे में पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विक्रम ने बताया कि उसकी बुआ रोहतक के माडल टाउन में रहती हैं। उनका ब्यूटी पार्लर का काम है। वहां पर आरोपित पिंकी कपूर आती थी। उसने उन्हें झांसे में लिया कि उसके पति और वो उनके जानकार को दुबई में भेज सकते हैं। वहां पर उसे पैंकिंग का काम करने पर 60 हजार रुपये महीने की सैलरी दी जाएगी। रहना और खाना भी कंपनी का होगा। विक्रम के अनुसार उसकी बुआ ने उसके दुबई जाने का इंतजाम करते हुए आरोपितों को तीन लाख रुपए दे दिए। विक्रम को इसके बाद जून 2022 में दुबई भेजा गया।

दुबई में दो माह कमरे में बंद रखा
विक्रम के अनुसार दुबई पहुंचने पर आरोपित संदीप सिंघल ने उसे अपने झांसे में लेकर एक कमरे में भेजा। वहां पर कई लोग उस कमरे में रखे गए थे। करीब दो माह तक उन्हें कमरे में ही बंद रखकर कहा गया कि उनके कागजात तैयार कराए जा रहे हैं। इस दौरान उन्हें दिन भर में कभी कभार ही खाना दिया जाता।

आइडी पर लोन व क्रेडिट कार्ड बनावाए पीड़ित के अनुसार इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड चरखी दादरी के गांव पिलाना का संदीप सिंघल है। वो दुबई में ही रहता है। वहां से अभिषेक कपूर और पिंकी जैसे लोगों से भारत में अपने लिए शिकार ढूंढता है। टिटौली का पवन भी उसके लिए काम करता है। विक्रम के अनुसार दुबई में संदीप सिंघल ने उनकी आइडी पर 40 से 60 लाख रुपए तक के लोन कराए। लेकिन पैसे खुद रख लिए। विक्रम के इसके अलावा दो क्रेडिट कार्ड भी बनवा कर अपने पास रख लिए।

बहन की शादी का झांसा दे भारत आया पीड़ित विक्रम की बुआ कविता को जब दुबई में उसके साथ हो रहे बर्ताव के बारे में पता चला तो उसने आरोपितों से संपर्क कर उन्हें विश्वास दिलाया कि विक्रम की बहन की शादी है। इसके बाद उसे भारत बुलाया। जब विक्रम भारत पहुंच गया तो उसने वापस दुबई जाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपित उनके पास लगातार फोन कर धमकियां देने लगे। बाद में विक्रम और उसकी बुआ ने आरोपितों की शिकायत पुलिस को कर दी।

Back to top button