Split AC blast : Split AC भीषण गर्मी में हो रहे हैं ब्लास्ट, भूलकर भी आप न करें ये बड़ी गलती

Parvesh Mailk
2 Min Read
Split ACs are exploding in extreme heat, do not make this big mistake even by mistake

Split AC blast : भीषण गर्मी ने देशभर में लोगों का जीना बद्हाल कर रखा है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े के कारण से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान इतना ऊपर पहुंच गया है कि, अब कूलर भी बेकार से लगने लगे हैं। अब सिर्फ एयर कंडीशनर ही एक ऐसा उपाय है जो आपको गर्मी से बचा सकता है। हालांकि कुछ गर्मी से बचने के लिए एसी का इतना गलत इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे ये ब्लास्ट हो रहे हैं। यदि आपके घर में भी स्प्लिट एसी लगा है तो, आपको इसे सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए।

 

Split AC ब्लास्ट का सबसे बड़ा मुख्य कारण 

  • देशभर के अलग अलग हिस्सों में स्प्लिट एसी (Split AC blast) के ब्लास्ट की घटनाएं सामने आ रही है।
  • स्प्लिट एसी ब्लास्ट के पीछे एक सबसे बड़ा कारण इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करना है।
  • स्प्लिट एसी के ब्लास्ट का सबसे बड़ा कारण इसका ओवर हीट करना है।
  • गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी का इस्तेमाल भी जमकर किया जा रहा है। कुछ लोग तो इसे लगातार कई घंटे तक चला रहा हैं।
  • लगातार एसी ऑन रहने से कंप्रेसर में अधिक जोर पड़ता है और ओवर हीटिंग की वजह से इसमें आग या फिर ब्लास्ट हो जाता है।
  • यदि आप चाहते हैं कि आपका एसी ठीक से काम करता रहे और इसमें ब्लास्ट जैसी घटना न हो तो आपको 2-3 घंटे से ज्यादा लगातार एसी नहीं चलाना चाहिए।
ये भी पढ़ें :   LPG Cylinder price : महंगाई का लगा तड़का, गैस सिलेंडर के दाम बढे

Split AC ब्लास्ट का दूसरा मुख्य कारण

  • कई बार लोगों को पता नहीं चल पाता और रेफ्रिजरेंट गैस लीक होती रहती है।
  • रेफ्रिजरेंट गैस लीक होने से कूलिंग तो प्रभावित होती ही है साथ में यह एसी ब्लास्ट (Split AC blast) का भी कारण बन जाता है।
  • यदि आपके घर का वोल्टेज बार बार बढ़ता और घटता है तो इससे भी एसी पर बुरा असर पड़ता है।
  • लगातार ऐसा होने पर इससे कंप्रेसर पर असर पड़ता है और इससे ब्लास्ट हो सकता है।
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *