National Highway News : हरियाणा के इस शहर की बदलेगी किस्मत! शहर के लोगों को पहुंचेगा करोड़ों रुपए का फायदा

Parvesh Mailk
6 Min Read
The fate of this city of Haryana will change! The people of the city will get benefits worth crores of rupees.

National Highway News : हरियाणा के एक शहर कि किस्मत में राष्ट्रीय राजमार्गों का चाल बिछ गया है। जहां आने वाले समय में परिवहन एंव व्यापार से जुड़ी सुविधाओं का पिटारा खुलेगा। आप जानते हैं कि,  दुनिया किसी हिस्से में राष्ट्रीय राजमार्ग किसी भी देश की रीढ़ माने जाते हैं, क्योंकि देश से जुड़ी सभी परिवहन सुविधाएं राष्ट्रीय राजमार्गों के तहत ही एक जगह से दूसरी जगह ले जाई जाती हैं, यदि किसी देश की सड़क कनेक्टिविटी अच्छी है, तो उस देश की अर्थव्यवस्था भी अच्छी होना अनिवार्य है।

 

हरियाणा के इस शहर में 6 राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़े 

यदि किसी शहर को 1-2 नहीं बल्कि 6-6 राजमार्गों से जोड़ने को मिलता है तो, आने वाले समय में उस शहर का विकास तेजी से होगा। क्योंकि एक राजमार्ग विकास के कई द्वार खोलता है, इसलिए 6 राजमार्गों के बनने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस शहर में कितना विकास होगा। दरअसल, हम जिस शहर की बात कर रहे हैं, वो हरियाणा राज्य का जींद जिला है। जहां आने वाले समय में 1-2 नहीं बल्कि 6-6 राजमार्गों से जोड़ा जाएगा। वैसे तो जींद विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है, मगर इन हाईवे के बनने से शहर में विकास एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने वाला है।

ये भी पढ़ें :   Jind news : जींद में शाम को टहलने के लिए गया युवक तालाब में गिरा, मौत

 

सोनीपत और जींद के बीच का सफर होगा आसान

पाठकों को बता दें कि, सोनीपत और जींद (National Highway News) के बीच सफर को आसान बनाने के लिए बनाए जा रहे 352-A नेशनल हाईवे पर इन दोनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह हाईवे जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा और जींद शहर के लोगों को अपनी सेवाएं देना शुरू कर देगा। दरअसल, नेशनल हाईवे 352-A सोनीपत को जींद से जोड़ेगा ! इस पर काम भी शुरू हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस हाईवे का निर्माण कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जरिए 2 अलग-अलग कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। इस हाईवे की कुल लंबाई 80K.m है, जिसे 2 भागों में बांटा गया है, इस हाईवे का निर्माण कार्य सोनीपत से गोहाना और गोहाना से जीद 2 भागों में चल रहा है।

जींद में सोनीपत नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार जींद (National Highway News) से पानीपत के बीच स्टेट हाईवे बनाने जा रही है। इस हाईवे के निर्माण में हरियाणा सरकार 170 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। इस हाईवे का निर्माण केंद्र सड़क निधि योजना के जरिए किया जाएगा। इस हाईवे के बनने के बाद जींद से पानीपत आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें :   Animal nimonia: हरियाणा में खड़े- खड़े हो रही पशुओं की मौत, यह कारण आया सामने

जींद वासियों के लिए चंडीगढ़-दिल्ली-राजस्थान तक का हुआ आसान सफर

जींद शहर में 152-D की जुड़ाव होने के बाद शहरवासी इसका लाभ उठा रहे हैं, आपको बता दें कि 152-D के निर्माण के बाद जींद के लोगों का अंबाला और चंडीगढ़ का सफर आसान हो गया है। पहले चंडीगढ़ अंबाला जाने वाले यात्रियों को 3 से 4 घंटे लगते थे, मगर 152-D के निर्माण के बाद यही सफर 2 घंटे में आसानी से पूरा हो सकेगा। वहीं इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के बाद जींद के लोगों का दिल्ली और राजस्थान का सफर भी आसान हो गया है।

रोहतक-जीद-नरवाना राष्ट्रीय राजमार्ग 352

पाठकों को बता दें कि, जींद शहर (National Highway News) को रोहतक और नरवाना से जोड़ने वाला हाईवे 352 बनकर तैयार हो गया है। जबकि, इस फोरलेन हाईवे की सौगात जींद के लोगों को कई साल पहले दी गई थी। मगर इस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था, मगर अब लंबे समय के बाद यह हाईवे बनकर तैयार हो गया है और जींद शहर के लोगों को अपनी सेवाएं दे रहा है, इस हाईवे के बनने के बाद जींद के लोगों का रोहतक दिल्ली के साथ-साथ पंजाब का सफर भी सरल हो गया है।

ये भी पढ़ें :   Gold-Silver decrease price : सोने- चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट आई, आए जानें कितनी गिरावट आई

जींद में कपास के व्यापारियों को मिलेगी सुविधा

आगामी समय में जींद शहर (National Highway News) का जुड़ाव हरियाणा राज्य में बनने जा रहे पानीपत-डबवाली नेशनल हाईवे से हो जाएगा। जबकि, इस नेशनल हाईवे को बनाने की मंजूरी मिल चुकी है और सर्वे का काम भी शुरू हो चुका है। इस हाईवे के बनने के बाद यह करनाल, जींद, पानीपत, फतेहाबाद और सिरसा को जोड़ेगा, इसके साथ ही जींद के लोगों का सिरसा का सफर भी आसान हो जाएगा। यह हाईवे सिरसा से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर तक बनाया जाएगा। इस सड़क के बनने के बाद जींद के कपास व्यापारियों को सिरसा आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

जम्मू-कटरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग

जींद (Jind National Highway News) से जुड़ने जा रहा हरियाणा का बड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग, जिसके तहत जींद के नागरिकों को बहुत सुविधा देगा। एनएचएआई द्वारा जम्मू कटरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है, यह राजमार्ग जींद जिले के पिल्लूखेड़ा से होकर गुजरेगा, इस राजमार्ग के बनने के बाद जींद के नागरिकों को जम्मू-कश्मीर आने-जाने में आसानी होगी, साथ ही यह राजमार्ग जींद शहर की दिल्ली से जुड़ाव को भी आसान बनाएगा। वहीं, इस राजमार्ग के बनने के बाद हरियाणा प्रदेश के कई जिलों को भी आसानी होगी।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।