वायरल

Sawan 2023: इस बार एक नहीं बल्कि 2 महीने का होगा सावन, 19 साल बाद होगा ये बेहद शुभ संयोग

Sawan 2023: इस बार सावन का महीना बेहद खास रहने वाला है। महादेव को समर्पित इस महीने में भगवान शिव शंकर की उपासना की जाती है।

धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में हर एक सोमवार को भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में सुख- समृद्धि आती है और साथ ही व्यक्ति की मनोकामना भी पूरी होती है।

खास बात यह है कि इस बार सावन पूरे 2 महीने का रहने वाला है। यानि इस बार भक्तों को सावन में भगवान शिव की उपासना करने के लिए 8 सोमवार मिलने वाले हैं। आईए जानते हैं कि कब से शुरू होगा सावन महीना।

सावन 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। यानी इस बार भक्तों को भगवान शिव की उपासना के लिए कुल 58 दिन मिलने वाले हैं।

कहा जाता है कि यह शुभ संयोग 19 साल बाद बना है। इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा।

यानी इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। यानी इस बार सावन में भगवान शिव के साथ साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी।

बता दें कि वैदिन पंचांग की गणना सौर मास और चंद्रमास के आधार पर की जाती है। चंद्रमास 354 दिनों का होता है और सौर मास 365 दिन का।

ऐसे में 11 दिन का अंतर आता है और 3 साल के अंदर यह अंतर 33 दिन का हो जाता है। जिसे अधिकमास कहा जाता है।

इस बार सावन एक की बजाय दो महीना का होने वाला है। यानी इस बार भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए 8 सोमवार मिलेंगे।

सावन सोमवार का महत्व

सावन सोमवार का व्रत रखने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है और साथ ही वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है।

सावन के महीने में भगवान शिव पर धतूरा, बेलपत्र चावल चंदन, शहद आदि जरूर चढ़ाना चाहिए। सावन के सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

धार्मिक मान्यता है कि सावन महीने में की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

Read More: IDBI बैंक में एक हजार से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन, जाने परीक्षा तिथि

Nitesh Kumar

मेरा नाम नितेश कुमार है। मैं पिछले 3 साल से पत्रकारिता में हूं। मेरी सेवाएं इंडिया न्यूज डिजीटल, चौपाल टीवी डिजीटल और राजस्थान खबर पर दी हैं। मेरा पत्रकारिता में बॉलिवुड, स्पोर्ट्स में अनुभव है।
Back to top button