वायरल

Tourist Place: मनाली जाकर हो चुके हैं बोर तो आसपास की इन 5 जगहों पर करें विजिट, मन मोह लेगी यहां की खूबसूरती

Himachal Pradesh News: भीषण गर्मी का दौर शुरू होते ही लोग वैकेशन पर हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों में घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली का रूख करते हैं। यदि आप बार- बार मनाली जाकर बोर हो चुके हैं तो हम आपको यहां मनाली के ही आसपास कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर आप भी यही कहेंगे कि छोड़िए मनाली, असली जन्नत तो यहा है।इन हसीन जगहों पर आप परफेक्ट वैकेशन बिता सकते हैं।

वशिष्ठ

मनाली से 19 km की दूरी पर एक छोटा सा कस्बा वशिष्ठ है। यहां घूमने जाते हैं तो आपकी यात्रा सुखद और यादगार बन सकती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आप दंग रह जाएंगे। इस जगह को मंदिरों का गढ़ भी कहा जाता है। यहां पर एक गर्म पानी का सोता है जिसके बारे में कहा जाता है कि अगर इस पानी में नहा लें तो शरीर के सारे त्वचा रोग खत्म हो जाते हैं।

थानेदार

मनाली से करीब 200 km की दूरी पर स्थित यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। प्रकृति की गोद में बसी इस जगह पर जाकर आपको सुकून का अहसास होगा। इस जगह को सेब की खेती के लिए जाना जाता है. यहां सेब के साथ चेरी की भी खेती की जाती है।आप इस जगह पर आकर अपनी यात्रा को सुखदाई बना सकते हैं।

मलाणा

मलाणा भी एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। हिमालय की चोटियों के बीच स्थित मलाणा गांव चारों तरफ से गहरी खाइयों और बर्फीले पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां पर स्थित लकड़ी और पत्थर के कई खूबसूरत मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

हमता

मनाली से करीब 12 km की दूरी पर स्थित हमता गांव की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस जगह पर लकड़ी के बने हुए घर आपका दिल जीत लेंगे। इसके साथ ही यहां की हरियाली और खूबसूरत वादियां आपके मन को शांति का अहसास कराएगी।

जीभी

अगर आप खूबसूरत वादियों में एडवेंचर करने का शौक रखते हैं तो जीभी आपको जरूर जाना चाहिए। ये यहां के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां पर आप के लापता होने का भी डर नहीं होता क्योंकि यहां के गांव वालों ने ट्रेकिंग के रास्ते पर निशान बनाए हुए हैं।

Back to top button