America Accident News : झील में डूबने से करनाल के दो युवकों की अमेरिका में मौत, परिजनों ने शव भारत लाने की लगाई गुहार

Parvesh Mailk
2 Min Read
Two youths from Karnal died in America due to drowning in the lake, family members requested to bring the dead body to India.

America Accident News : पिछले एक दो दिन से विदेशों से भारतीयों नागरिकों की मौत की खबर आने लगी हैं। अपने सपनों काे साकार करने के लिए लगातार युवा विदेश की तरफ रुख कर रहे हैं, मगर वहां पर लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। जिसमें युवाओं की जान जा रही है और उसमें अधिकतर युवा भारतीय हैं। इसी दौरान हरियाणा में करनाल के दो युवकों की अमेरिका में मौत हो गई।

 

अमेरिका में करनाल के दो युवकों की हुई मौत

अमेरिका (America Accident News) में दोनों युवक एक दुर्घटना भरे हादसा का शिकार हो गए, जिसमें एक युवक गांव गोविंदगढ़ का तो दूसरा गांव चुरनी जागीर का रहने वाला था। इस खबर से दोनों के घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों की भारत सरकार से मांग है कि, उनके बेटों के शवों को भारत लाया जाए ताकि वह उनका अपने हाथों से अंतिम संस्कार कर सके।

 

किस हादसे के कारण दोनों युवकों की मौत हुई

ये भी पढ़ें :   Hit and Run Law change : केंद्र सरकार ने हिट एंड रन कानून में किया बदलाव, ट्रक चालकों को यह राहत मिली

बताया जा रहा है कि, वह दोनों 25 जून को झील में नहाने गए थे। तभी वह झील के एक तेज बहाव के कारण डूबने लगे। वहां आसपास के लोगों ने महताब को तो बाहर निकाल लिया, मगर इक्कम को कुछ पता नहीं चला। महताब को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां महताब की मौत हो गई। घटना के करीब 24 घंटे बाद इक्कम का शव झील से बरामद हुआ। इस हादसे के बाद घर और गांव में मातम छा गया है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह सरकार से अपील कर रहे हैं कि, उनके बेटे के शव को भारत लेकर आए। देखना ये होगा कि सरकार इस मामले में परिवार वालों की क्या मदद करती है।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *