हरियाणा

Uchana fraud news : आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर हड़पे 12.37 लाख रुपए, फर्जी वीजा दिया

तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Uchana fraud news : हरियाणा के जींद जिले के उचाना में युवक को विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख 37 हजार रुपए हड़प लिए और उसे फर्जी वीजा थमा दिया। बाद में युवक को पता चला कि वीजा नकली है। उचाना थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ फर्जी वीजा देने, धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ौदा निवासी जगदीश ने बताया कि उसका बेटा आशीष पढ़ा-लिखा है लेकिन कहीं नौकरी नहीं लग पाई, इसलिए वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। उसका पासपोर्ट बना हुआ है। गांव के ही राकेश और उसकी पत्नी पूजा बाहर देश के वीजा लगवाने का काम करते हैं। गांव के होने के कारण उन्होंने आशीष को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया और वह उनकी बातों में आ गया।

 

राकेश और पूजा ने उस से 15 लाख रुपए की डिमांड की। इस पर उसने 9 लाख 37 हजार रुपए गूगल पे के माध्यम से तो तीन लाख रुपए कैश उन्हें दे दिए। इस पर राकेश ने महाराष्ट्र के नागपुर के कन्हान विवेकानंद नगर निवासी चंचल राय उर्फ रॉबिन के साथ भी बात करवाई और बताया कि उसके साथ मिलकर वह लोग विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने उसके बेटे को आस्ट्रेलिया भेजने और वहां पर काम दिलवाने की बात कही थी। 12 लाख 37 हजार रुपए उनके पास जाने के बाद उन्होंने आशीष का वीजा दे दिया।

ये भी पढ़ें:   Buffalo of 11 crores in Pushkar Mela 2023: पुष्कर मेले में बिकने आया हरियाणा का 11 करोड़ का झोटा, डाइट जानकर चकरा जाएगा सिर...

 

जब आशीष ने चेक किया और वह एयरपोर्ट पर गया तो उसे पता चला कि वीजा नकली है। उन्हें अहसास हुआ कि वो धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने राकेश और पूजा से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने कहा कि पैसे आगे भेज दिए गए हैं। जगदीश की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने राकेश, पूजा और रॉबिन के खिलाफ फर्जी वीजा देने, धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Back to top button