Movie prime

Sidhu moosewala : सिद्धू मूसेवाला के समर्थकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मां ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर पिता ने शेयर की तस्वीर

 
Sidhu moosewala : सिद्धू मूसेवाला के समर्थकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मां ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर पिता ने शेयर की तस्वीर
29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर कर दी थी हत्या Sidhu moosewala : पंजाबी मशहूर गायक रहे सिद्धू मूसेवाला के समर्थकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सिद्धू मूसेवाला की मां ने बहुत ही सुंदर बच्चे को जन्म दिया है। पिता ने बच्चे के साथ इंटरनेट मीडिया पर फोटो शेयर की है, जिसके बाद मायूस समर्थकों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। 29 मई 2022 को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। सिद्धू अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।   सिद्धू मूसेवाला (Sidhu moosewala) के पिता बलकौर सिंह ने आज सुबह ही जानकारी शेयर की कि वो एक बच्चे के पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी चरण ने एक बेटे को जन्म दिया है। बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर की और पंजाबी में लिखा, 'शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।'   बता दें कि 29 मई 2022 को अज्ञात लोगों ने मानसा के जवाहर गांव में गोली मारकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। बता दें कि, सिद्धू मूसे वाला (Sidhu moosewala) का कोई भाई-बहन नहीं है वो अपनी मां की इकलौती संतान थे। उनकी हत्या के बाद उनका परिवार पूरी तरह से अकेला पड़ गया था।