Movie prime

Train Late : धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी, 11 ट्रेनें 30 मिनट से 12 घंटे तक लेट, 8 रद्द

19 ट्रेनें प्रभावित होने से अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री हुए परेशान
 
Train Late : धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार रोकी, 11 ट्रेनें 30 मिनट से 12 घंटे तक लेट, 8 रद्द

रेलवे ट्रैक पर अलसुबह धुंध पड़ने का असर ट्रेनों की रफ्तार पर दिख रहा है। अम्बाला कैंट स्टेशन से आवाजाही करने वाली 19 ट्रेनें प्रभावित रहीं। इनमें से 11 ट्रेनें 30 मिनट से 12 घंटे तक की लेट रहीं। वहीं, 8 ट्रेनें रद्द रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय से 12 घंटे लेट रही। किशनगंज फेस्टिवल स्पेशल, अमृतसर विशेष किराया सहित जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनें 8-8 घंटे लेट रहीं।

ये ट्रेनें रही रद्द

64516 नंगल डैम-अम्बाला कैंट मेमू, 64517 अम्बाला कैंट-नंगल डैम मेमू, 12326 गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22439 श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, 22462 श्री शक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22440 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 22461 श्री शक्ति वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस व 14661 शालीमार मलानी एक्सप्रेस रद्द रहीं।

यह ट्रेन इतने घंटे रही लेट 

अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन 11:58 घंटे
किशनगंज फेस्टिवल स्पेशल 7:55 घंटे
अमृतसर विशेष किराया 7:45 घंटे
जम्मू तवी हमसफर 7:21 घंटे
जम्मू तवी अमरनाथ 4:56 घंटे
आम्रपाली एक्सप्रेस 5:02 घंटे
सरयू यमुना एक्सप्रेस 3:27 घंटे
चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 3:07 घंटे
स्वराज एक्सप्रेस  1:12 घंटे
अमृतसर जन सेवा एक्सप्रेस 1:48 घंटे
मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1:04 घंटे