Movie prime

Kangana Raunat Slapped Case : कंगना रनौत का 4 साल पुराना बयान पर भड़की CISF की महिला जवान ने मारा था थप्पड़, पूरे पंजाब पर कंगना की बहन ने दिया विवादित बयान

 
Kangana Raunat Slapped Case : कंगना रनौत का 4 साल पुराना बयान पर भड़की CISF की महिला जवान ने मारा था थप्पड़, पूरे पंजाब पर कंगना की बहन ने दिया विवादित बयान
Kangana Raunat Slapped Case : हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद हंगामा बवाल हुआ है। दरअसल, 6 जून को कंगना जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। तभी सिक्योरिटी चेक के बाद CISF की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने उनको थप्पड़ मार दिया। हालांकि CISF की आरोपी महिला कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।   4 साल पुराने इस ट्वीट पर भड़की हुई थी सीआईएसएफ जवान महिला चार साल पुराने ट्वीट में कंगना रनौत (Kangana Raunat Slapped Case) ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान पंजाब की 80 साल की एक बुजुर्ग महिला किसान की गलत पहचान करते और उन्हें बिलकिस बानो कहा था। कंगना ने जो ट्वीट किया था उसमें एक बुजुर्ग महिला दिखाई दे रही थीं, जो भले ही झुककर चल रही थीं, लेकिन उन्होंने किसान आंदोलन का झंडा बुलंद किए हुए था। बता दें कि उनका नाम मोहिंदर कौर था। कंगना ने मोहिंदर कौर की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा था कि ''हा ! हा ! ये वही दादी हैं जिन्हें टाइम मैगज़ीन की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया गया था और ये 100 रुपये में उपलब्ध हैं। " हालांकि कंगना रनौत ने बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। बता दें कि कंगना ने जिस बिलकिस बानो का जिक्र किया था, वह 82 साल की बुजुर्ग महिला हैं और उन्होंने दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में CAA प्रोटेस्ट के दौरान अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थी।   थप्पड़ कांड पर क्या बोली CISF की महिला जवान मंडी से चुनकर आई  एमपी कंगना रानौत (Kangana Raunat Slapped Case) के इस बयान को लेकर CISF की महिला जवान भड़की हुई थी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना से बदसलूकी का वीडियो सामने आया था, इसमें CISF की यह जवान कहती दिख रही है कि 'इसने बोला था किसान आंदोलन में 100-100 रुपये में महिलाएं बैठती थीं, वहां मेरी मां भी थी'     वीडियो जारी कर कंगना ने अपनी सफाई दी इस पूरे घटनाक्रम के बाद कंगना (Kangana Raunat Slapped Case) ने वीडियो जारी किया। इसमें कंगना ने बताया कि, मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी चेक के साथ हुआ। मैं सिक्योरिटी चेक के बाद आगे निकली तो दूसरे केबिन में जो CISF की महिला कर्मी थीं, उन्होंने मेरे आगे आने और क्रास करने का इंतजार किया फिर, साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया और गालियां भी दीं। 'मैंने उनको पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तब उन्होंने कहा कि वो फॉर्मर्स प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती हैं। मेरा कंसर्न है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे कैसे हैंडल किया जा रहा है। https://twitter.com/i/status/1798697545201569904     इसी मामले को लेकर कंगना की बहन ने दिया विवादित बयान कंगना (Kangana Raunat Slapped Case) की बहन रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कंगना की वायरल विडियों पर रियक्ट करते हुए लिखा कि,  'खालिस्तानियों बस यही औकात है तुम लोगों की। पीछे से प्लान करना और अटैक करना। लेकिन मेरी बहन की रीढ़ की हड्डी मजबूत है। स्टील की बनी है। उसे आप किसी तरह तोड़ नहीं पाओगे। वो अपने बूते पर इस स्थिति को हैंडल कर लेगी लेकिन पंजाब तेरा क्या होगा। किसानों का आंदोलन खालिस्तोनियों का अड्डा था। एक बार और ये बात साबित हो चुकी है। ये एक बहुत बड़ी सिक्योरिटी की गलती रही। इस तरह से नहीं होना चाहिए था। हम सभी को इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। Kangana Ranaut sister Rangoli     CISF ने दिए कोर्ट ऑफ पूछताछ के आदेश एक समाचार एजेंसी के मुताबिक एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी प्रदान करने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि, अब तक उनके खिलाफ कोई सतर्कता जांच या सजा नहीं हुई है, उनके पति भी उसी हवाई अड्डे पर नियुक्त हैं। वहीं, घटना को गंभीर मामला बताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने गंभीर कार्रवाई की मांग की और कहा कि पैनल ने इस मामले को CISF के साथ उठाया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोग खुद ही सुरक्षा का उल्लंघन कर रहे हैं।   जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह ने की घटना की निंदा वहीं, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि, एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इस पर कार्रवाई की जरूरत है। उधर, लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत (Kangana Raunat Slapped Case) से हारने वाले विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।