Aaj Ka Mausam : फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी से बरपेगा कहर, हरियाणा से UP तक बारिश

Parvesh Mailk
3 Min Read
फिर बदलेगा मौसम पहाड़ों पर बर्फबारी से बरपेगा कहर हरियाणा से UP तक बारिश

Aaj Ka Mausam : इस समय देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि आने वाले दिनों में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश फिर शुरू हो सकती है।

वहीं, मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 11 से 13 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 12 और 13 मार्च को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 10 से 12 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश (Aaj Ka Mausam ) और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है। IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 12 से 13 मार्च को हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मार्च को बारिश होगी।

 

तेज़ सतही हवाएं चलने की संभावना

ये भी पढ़ें :   Haryana ACB raid : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्रेम सिंह को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

इसके अलावा, 9 और 10 मार्च को राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री कम है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में मार्च की सबसे ठंडी सुबह रही, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 और 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी हो सकती है. 13 और 14 मार्च को हिमालयी राज्यों में छिटपुट गरज के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, बिजली भी गिर सकती है। IMD ने हिमाचल प्रदेश में 11 से 13 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब में 12 और 13 मार्च को छिटपुट बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें :   PM Svanidhi Yojana : केंद्र सरकार इस योजना के तहत आधार कार्ड पर ही ले सकतें हैं 50 हजार का लोन

 

अगले 24 घंटे का मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे में गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश (Aaj Ka Mausam ) और बर्फबारी हो सकती है। उत्तरी ओडिशा में छिटपुट बारिश संभव है। गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण केरल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 10 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी बढ़ जाएगी।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।