sports

Sports News: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: हरियाणा के सुमित ने जीता गोल्ड मेडल, वर्ल्ड चैंपियन बनकर नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे

हरियाणा के युवा पैरा खिलाड़ी सुमित अंतिल ने पेरिस की धरती पर गोल्ड मेडल जीतकर हिंदुस्तान की शान बढ़ा दी है।

Sports News: हरियाणा के युवा पैरा खिलाड़ी सुमित अंतिल ने पेरिस की धरती पर गोल्ड मेडल जीतकर हिंदुस्तान की शान बढ़ा दी है। उन्होंने गुरुवार को पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की F-64 जैवलिन थ्रो इवेंट में 70.83 मीटर के प्रयास के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है।

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में अब तक कई शानदार उपलब्धि हासिल की है लेकिन वह अब तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं। लेकिन देश के पैरालंपिक जैवलिन थ्रोएर सुमित अंतिल ने यह कारनामा रच कर विदेशी धरती पर तिरंगा फहराया है।

अपना ही रिकॉर्ड किया ध्वस्त

पैरा खिलाड़ी सुमित अंतिल ने 70.17 मीटर के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो उन्होंने पिछले साल मई में इंडियन ओपन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। वह इसके साथ ही पेरिस 2024 पैरालंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 की व्यक्तिगत पदक स्पर्धाओं में शीर्ष चार पर रहने वाले खिलाड़ियों को पैरालंपिक कोटा मिल रहा है। सुमित की इस उपलब्धि पर हरियाणा सहित पूरे देश को गर्व महसूस हो रहा है।

वहीं परिजन भी बेटे की खुशी पर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटा इस बार के ओलंपिक खेलों में टोक्यो ओलंपिक की तरह ही गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगा।

ये भी पढ़ें:   Haryana News: हरियाणा लोकायुक्त कार्यालय में अब नहीं रुकेगा काम, मुख्य सचिव ने लिंक अधिकारी किये नामित

Nitesh Kumar

मेरा नाम नितेश कुमार है। मैं पिछले 3 साल से पत्रकारिता में हूं। मेरी सेवाएं इंडिया न्यूज डिजीटल, चौपाल टीवी डिजीटल और राजस्थान खबर पर दी हैं। मेरा पत्रकारिता में बॉलिवुड, स्पोर्ट्स में अनुभव है।
Back to top button