क्राइमहरियाणा

Yamunanagar News:विधवा महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई

Yamunanagar News:फर्कपुर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी विधवा महिला के साथ छोटी पाबनी के निवासी गुरमेज ने दुष्कर्म किया

Clin Bold News:यमुनानगर

फर्कपुर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी विधवा महिला के साथ छोटी (Yamunanagar News)पाबनी के निवासी गुरमेज ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर आरोपित ने वारदात की। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। अब आरोपित उस पर मिलने का दबाव बना रहा है। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। फर्कपुर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपित गुरमेज पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 29 वर्षीय महिला के पति की मौत वर्ष 2010 में हो गई थी। वह वर्ष 2022 में अपने भतीजे की शादी में छोटी पाबनी में गई थी। जहां पर उसे गांव का गुरमेज मिला। आरोप है कि वह उस पर गलत नजर रखने लगा। आरोपित दो बार उसके जीजा के साथ घर पर भी आया।

आरोपित ने यहां पर शराब पी। आरोपित गुरमेज ने महिला पर अपने साथ (Yamunanagar News)रहने का दबाव बनाया। वह किसी न किसी बहाने से महिला से बात करने लगा। कई बार उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना।
मात के बीमार होने की बात कहकर बुलाया 

ये भी पढ़ें:   Naveen naru arrested : हरियाणवी कलाकार नवीन नारु अरेस्ट, महिला सहयोगी से रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

आठ मई को आरोपित दोपहर को उसके घर पर आया। उस पर दाेस्ती करने का दबाव बनाया और जीजा व बहन से रिश्ता खत्म करने की बात कही। उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना। एक दिन आरोपित का उसके पास काल आया और कहा कि माता बीमार है। उसे गाबा अस्पताल में बुलाया।

आरोपित ने यहां पर महिला को काेल्डड्रिंक पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपित उसे (Yamunanagar News)अपने साथ लेकर गया और दुष्कर्म किया। आरोपित ने धोखे से उसकी वीडियो भी बनाई। अब फिर आरोपित उस पर मिलने का दबाव बना रहा है। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

Back to top button