Haryana Rain Yellow Alert : हरियाणा में सभी जिलों में तीन दिन तक भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी

Parvesh Mailk
2 Min Read
Yellow alert issued for heavy rain for three days in all districts of Haryana

Haryana Rain Yellow Alert : हरियाणा में शुक्रवार को मॉनसून की एंट्री कर दी है। शनिवार और रविवार को मॉनसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया है। आईएमडी विभाग ने तीन दिन तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, रोहतक और नारनौल में शनिवार दोपहर को तेज बरसात हुई है। इसके अतिरिक्त महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार में मध्यम बरसात हुई है। वहीं, दो दिन बरसात होने और हवा चलने के कारण हरियाणा के ज्यादात्तर शहरों का तापमान शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा।

 

तीन दिन तक भारी बरसात का अलर्ट जारी

वहीं, हिसार में शनिवार शाम 7 बजे हुई बरसात (Haryana Rain Yellow Alert) के बाद तापमान 37 डिग्री सिल्सियस तक पर गिर गया है। इस बरसात से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन लोगों को उमस का सामना अभी भी करना पड़ रहा है।। मौसम विभाग ने राज्य में तीन दिनों तक भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के इलाके के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम, सोहना और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में भारी बरसात की आशंका है।

ये भी पढ़ें :   Mauni Amavasya 2024 : मौनी अमावस्या होगी इस तिथि की, स्नान का शुभ मुहूर्त का ये होगा टाइम

 

4-5 दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में बरसात
पाठकों को बता दें कि, पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक मॉनसून (Haryana Rain Yellow Alert) हरियाणा और पंजाब को पूरी तरह कवर कर लेगा। इसके बाद लगातार 4-5 दिनों तक यहां पर बरसात होने की संभावना है।

 

 

 

 

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *