Holi Special Train: रेलवे ने कंफर्म सीटों का इंतजाम, चलाई ये स्पेशल ट्रेन

Parvesh Mailk
3 Min Read
रेलवे ने कंफर्म सीटों का इंतजाम चलाई ये स्पेशल ट्रेन

Holi Special Train : होली का इंतजार पूरा देश कर रहा है। रंगों के इस त्योहार में घर जाने के लिए यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म सीटों के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ऐसे में रेलवे ने कंफर्म सीटों का इंतजाम कर दिया है।

महाराष्ट्र और गुजरात के कई रूट्स से स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। रेलवे ने ट्वीट कर कहा है कि त्योहारी सीजन (Holi Special Train) के दौरान आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों को इन विशेष सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

 

स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल

बांद्रा टर्मिनस- वी लक्ष्मीबाई JHS सुपरफास्ट एक्सप्रेस 09 मार्च 2024 से 30 मार्च 2024 को हफ्ते में एक बार रवाना होगी। इस ट्रेन की कुल चार ट्रिप्स होगी। ट्रेन संख्या 02200 शनिवार को सुबह 5.10 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से रवाना होगी।

ये वी. लक्ष्मीबाई JHS स्टेशन रविवार सुबह 5 बजे पहुंचेगी। रास्ते में ये ट्रेन बोरेवली, वापी सूरत, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, मक्सी, भैयवारा राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, डबरा, दतिया स्टेशन पर रुकेगी।

ये भी पढ़ें :   Samsung phone offers : सैमसंग 5G धांसू फोन पर दे रहा 6500 करीब की छूट, खरीदने का मौका

 

उधना जंक्शन- मंगलुरु जंक्शन स्पेशल ट्रेन (09057) बुधवार 20 मार्च 2024 और रविवार 24 मार्च 2024 को चलेगी। ट्रेन रात आठ बजे उधाना जंक्शन से रवाना होगी। वहीं, ये ट्रेन अगले दिन सात बजे मंगलुरु जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं, सूरत से करमाली स्पेशल ट्रेन (09193) 21 मार्च 2024 और 28 मार्च 2024 (गुरुवार) को सूरत से शाम 07.50 बजे रवाना होगी। ये करमाली में रात 12 बजे पहुंचेगी।

 

उधना जंक्शन- मंगलुरु जंक्शन स्पेशल ट्रेन वलसाद, वापी, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, रोड, मनगांव, खेड़, चिपलून, सवर्दा, संगमेश्वर, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी, कांकावली, सिंधूदुर्ग, कुदल, सावंतवाड़ी, थिविम, करमाली, मडगांव, कनकोना, करवर, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्देशवर, भटकल, मुकांबिका, कुंदापुरा, उडुपी, मुलकी, सूरतखाल पर रुकेगी।

 

सूरत से करमाली स्पेशल ट्रेन रास्ते में वलसाद, वापी, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, सवर्दा, अरावली रोड, संगमेश्वर, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी, कांकावली, सिंधूदुर्ग, कुदल, सावंतवाड़ी, थिविम होते हुए करमाली पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें :   Top news of the day : बजट में मिडिल क्लास के लिए हाउसिंग स्कीम, ज्ञानवापी तहखाने का दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु, हेमंत सोरेन की रिमांड पर फैसला आज
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।