{"vars":{"id": "114287:4923"}}

Jind cm railly : जींद में CM नायब सैनी ने बीरेंद्र सिंह पर साधा निशाना, कहा पिता की तरह मानते हैं, कहा था कि देश का सवाल है लेकिन फिर कांग्रेस की गोदी में जा कर बैठ गए

 

दुष्यंत के प्रति नरम, बीरेंद्र सिंह के प्रति जमकर बोले भाजपा नेता

Jind cm railly : जींद के उचाना की कपास मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें अपने पिता की तरह मानते हैं। उन्होंने बीरेंद्र सिंह को कहा था कि देश की बात है और देश की समस्या के समाधान के लिए ये सरकार जरूरी है। लेकिन इसके बावजूद भी वो देश को तोड़ने वालों के साथ चले गए। फिर से कांग्रेस की गोदी में जाकर बैठ गए। जिस कांग्रेस ने देश को 55 साल तक लूटा। देश में गरीबी को हटाने आए थे लेकिन गरीबी नहीं हटा पाए। कार्यक्रम में पहुंचे राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने मेरी आवाज सुनाे रैली के जरिए केवल अपनी और अपने परिवार की आवाज सुनाई। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की आवाज नहीं सुनी। उचाना की इस रैली में एक आैर बात देखने को मिली। मंच से लगभग सभी नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर जमकर राजनीतिक प्रहार किया। इसमें चाहे सुभाष बराला हो या फिर खुद सीएम नायब सिंह सैनी।   Jind CM Railly: In Uchana, CM Nayab Saini targeted Birendra Singh, said that he treats him like a father, had said that it is a question of the country but then sat in the lap of Congress हिसार से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के समर्थन में चुनावी शंखनाद करते हुए विजय संकल्प रैली में काफी भारी भीड़ जुटी थी। रणजीत सिंह चौटाला के अलावा जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर, कर्मवीर सैनी, गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग समेत दूसरे भाजपा नेता मौजूद रहे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज गायों के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी किया जा रहा है। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि वह हर माह उचाना में आते रहे। इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास उचाना के लोगों के लिए हर समय खुला रहेगा। जब भी उचाना के लोगों को जरूरत होगी, वह हाजिर रहेंगे। Jind CM Railly: In Jind, CM Nayab Saini targeted Birendra Singh, said that he treats him like a father, had said that it is a question of the country but then sat in the lap of Congress    

ये भी पढ़ें :  चाणक्य नीति : वासना ही नहीं, इन कामों में भी महिलाएं पुरुषों से आगे