Uchana News : बीरेंद्र सिंह ने उचाना में कहा, जो भाईचारा खराब करेगा, उसे सत्ता में वापसी नहीं करने देंगे

Parvesh Mailk
2 Min Read
Birendra Singh said in Uchana, we will not allow anyone who spoils brotherhood to return to power.

Uchana News : हरियाणा के जींद के उचाना में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि, हरियाणा में भाजपा ने लोगों के भाईचारे को आहत करने का प्रयास किया है। लोगों ने लोकसभा में भाजपा को वोट नहीं देकर ये दिखा दिया है कि, जो भाईचारे को खत्म करने की कोशिश करेगा, उसकी सत्ता में वापसी नहीं होने देंगे। साथ ही बीरेंद्र सिंह ने कहा कि, हरियाणा में भाजपा को तो उसके अस्तित्व का ही खतरा है।

 

बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
बीरेंद्र सिंह व उनके बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह रजबाहा रोड पर एक निजी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम (Uchana News) में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे। यहां पर विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा के चुनाव कुछ ही महीनों में होने वाले हैं। इसी दौरान बीरेंद्र सिंह ने भाजपा की विचारधारा को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़ने का मुख्य कारण भी उनका यही था कि भाजपा ने भाईचारे को खराब करने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें :   Jind safidon road widening : जींद-सफीदों-पानीपत का रोड होगा चौड़ीकरण,पेड़ काटकर पौधे लगाने के लिए जमीन खोजेगी कमेटी

 

सोशल मिडिया की राजनीति में अहम भूमिकाः- बृजेंद्र सिंह

उचाना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उसकी सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता है। राजनीतिक जीवन में 52 साल में राजनीतिक के हर बुरे, अच्छे दौर में मेरे साथ रहे। जब पूरे प्रदेश में कांग्रेस की पांच सीट आई थी तो उस सीट में उचाना की सीट थी।

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जुलाई माह में हलके के सभी गांवों के दौरे वो कर लेंगे। अब तक जिन गांवों (Uchana News) में वो गए है वहां पर कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों को पूरा प्यार, समर्थन मिल रहा है। बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया की राजनीति में अहम भूमिका है। सोशल मीडिया युवा वर्ग को अपनी तरफ आकर्षित करता है। सोशल मीडिया पर भी भी भ्रामक प्रचार न करें।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *