Haryana kisaan : जींद, सिरसा, हिसार सहित 12 जिले के किसानों को हरियाणा सरकार ने दी सौगात

Haryana kisaan : मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के बाद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के किसानों (Haryana kisaan ) को सौगात देना शुरू कर दिया है। सीएम नायब सिंह ने 2023 में बाढ़ के कारण खराब हुई नरमा की फसल का मुआवजा जारी किया है। 12 जिलों के किसानों को 87.95 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई है।

इनमें भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिले शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में बाढ़ से खराब हुई नरमा की फसल का मुआवजा लेने के लिए 2,43,287 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया गया। इसमें से जांच के बाद 84,483 एकड़ भूमि में फसल खराब होने की पुष्टि हुई। इसका रिकॉर्ड किसानों ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड किया गया।

इसके सत्यापन के बाद प्रदेश के 33,483 किसानों (Haryana kisaan )  को मुआवजा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी 2023 के दौरान आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए अन्य फसलों का 130 करोड़ 88 लाख रुपये का मुआवजा किसानों को सरकार पहले ही जारी कर चुकी है। इस प्रकार किसानों को 2023 में 218 करोड़ 83 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें :   Jind Railway underpass : जींद शहर में साढ़े 6 करोड़ रुपये से बनेंगे दो रेलवे अंडरपास, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे शिलान्यास

 

2200 परिवारों को जारी की 108 करोड़ की राशि

बुधवार को सीएम ने दयालु स्कीम के तहत राज्य के 2200 परिवारों को 108 करोड़ रुपये की राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 4327 लाभपात्रों के बैंक खातों में 166 करोड़ 23 लाख रुपये की राशि सीधे डाली गई है। इस प्रकार अब तक कुल 7211 लाभपात्रों को 274 करोड़ 23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सरकार दे चुकी है।

इस योजना के तहत 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु पर एक लाख से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।