NDA Cabinet Ministry team 2024 : एनडीए मंत्रिमंडल में इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह ? इन महिला सांसदों को भी मिल सकता है भरपूर अवसर

Parvesh Mailk
7 Min Read
Can these new faces get a place in the NDA cabinet? These women MPs can also get ample opportunities

NDA Cabinet Ministry team 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे के आने बाद एनडीए को कुल 293 सीट हासिल हुई है। भाजपा को 240 सीट हासिल हुई है। 7 जून को पुरानी संसद समारोह में नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेता चुन लिया गया है। मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इससे पहले एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बीच कैबिनेट में किसको कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर खिंचतान जारी है।

एनडीए में शामिल सभी पार्टियां अपने-अपने समीकरण साधने में लगी हैं। हालांकि, अभी किसी भी पार्टी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मगर सूत्रों के मुताबिक, नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। आइए जानें विस्तार से मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में किन नए चेहरों को जगह मिल सकती है तो, कौन-से पुराने चेहरे मंत्रिमंडल में लौंटगें

इन महिला सांसदों को एनडीए 3.0 के मंत्रिमंडल में मिल सकता है अवसर

  • बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी सोमनाथ का मात देकर सांसद चुनी गई हैं। चर्चा है कि, नई दिल्‍ली से पहली बार सांसद चुनकर संसद पहुंचने वाली बांसुरी स्वराज को मोदी के नए मंत्रिमंडल (NDA Cabinet Ministry team 2024) में जगह मिल सकती है।
  • लता वानखेड़े मध्‍यप्रदेश की सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा को 4.71 लाख से ज्यादा वोट से मात दी है। डॉ. लता सागर सीट से लगातार दूसरी महिला चुनी गई हैं। लता वानखेड़े ने अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र और पत्रकारिता विषय से पोस्‍ट ग्रेजुएशन किया। इतना ही नहीं उन्‍होंने ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक उत्थान में पत्रकारिता की भूमिका पर पीएचडी भी की। इस तरह उनकी सामाजिक और शिक्षण काबिलयत को देखकर मंत्रमंडल में शामिल किया जा सकता है।
  • सावित्री ठाकुर मध्‍यप्रदेश की धार लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुनी गई। इसलिए मंत्रिमंडल में भाजपा नेता सावित्री ठाकुर के नाम पर भी चर्चा जारी है। सावित्री ने कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल को 2 लाख 18 हजार वोट से हराया है। इससे पहले वह 2014 में भी इस सीट से चुनकर संसद पहुंची थीं। 2019 में उन्‍हें टिकट नहीं दिया था।
ये भी पढ़ें :   Sonipat Loksabha : 17.97 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद, सांसद की जीत में 823636 महिलाओं की वोट होगी निर्णायक

 

एनडीए मंत्रिमंडल के ये हो सकते हैं संभावित नए चेहरे

  • शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से बंपर जीत हासिल करने वाले शिवराज सिंह चौहान को एनडीए के मंत्रिमंडल (NDA Cabinet Ministry team 2024) में बड़ा दायित्व मिल सकता है। शिवराज सिंह चौहान 1991 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। चार बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।  2023 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद भी सीएम पद नहीं मिला। फिर भी उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया। कई सभाएं कीं और वह प्रदेश का लोकप्रिय चेहरा हैं।
  • वीडी शर्मा मध्‍यप्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष हैं। इनके अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जीतीं थीं। अब पार्टी ने लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में क्‍लीन स्‍वीप किया है। मोदी ने दमोह में एक सभा को संबोधित करते वीडी शर्मा के कार्यकाल की तारीफ भी की थी। ऐसे में इरादे लगाए जा रहे हैं कि वीडी शर्मा भी मंत्रिमंडल का चेहरा बन सकते हैं।
  • नित्यानंद राय बिहार से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने के कारण एनडीए मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। राय छात्र जीवन से ही आरएसएस और फिर एबीवीपी में खासा सक्रिय रहे। इसके बाद साल 2000 से लगातार चार बार हाजीपुर से चुनकर विधानसभा पहुंचे। नित्‍यानंद राय साल 2014 से लगातार सांसद हैं। नित्‍यानंद राय को अमित शाह का भरोसेमंद माना जाता है।
  • जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट से एक लाख से अधिक वोटों से जीतने के कारण एनडीए के मंत्रिमंडल का हिस्सा हो सकते हैं। लगातार तीसरी बार चुनकर संसद पहुंचने वाले जनार्दन बिहार भाजपा में राजपूत चेहरा हैं। इसके साथ ही उन्‍हें भाजपा सरकार के कद्दावर नेता माना जाता है।
  • ललन सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार अनिता कुमार को 80 हजार वोटों से मात देकर चौथी बार संसद पहुंचने वाले को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। जेपी आंदोलन से राजनीति में कदम रखने वाले ललन सिंह को जदूय का दिग्गज नेता माना जाता है। वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं और नीतीश के बेहद करीबी हैं।
  • जीतन राम मांझी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गया से एक लाख वोटों से चुनाव जीतने वाले हिन्‍दुस्‍तानी आवाम  मोर्चा के नाम पर भी चर्चा है। मांझी एनडीए के नेता हैं। कहा जा रहा है कि, इन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
  • चिराग पासवान लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे को भी एनडीए के मंत्रिमंडल (NDA Cabinet Ministry team 2024) में अहम पद मिल सकता है। लोजपा (R) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने इस बार हाजीपुर से चुनाव जीता है। उनकी पार्टी से पांच उम्मीवार मैदान में उतरे थे और पांचों चुनाव जीत गए हैं। चिराग 2014 से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं।
  • जयंत चौधरी  एनडीए के सहयोगी दल होने के कारण मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। चुनाव से ठीक पहले जयंत चौधरी एनडीए में शामिल हुए। यूपी में दो सीटों पर उनके प्रत्याशी उतारे और दोनों ही जीत गए। जयंत पश्चिमी यूपी से आते हैं, उन्‍हें जाट और किसान नेता माना जाता है। इस बार भाजपा का जाट चेहरा माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान चुनाव हार गए। ऐसे में माना जा रहा है कि, भाजपा इस समुदाय को साधने के लिए जयंत को मंत्री बना सकती है।
ये भी पढ़ें :   Haryana Bjp News : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विधायक पद से भी दिया इस्तीफा, अब यह मिलेगी नई जिम्मेवारी

 इन चेहरों को भी मिल सकता है मंत्रिमंडल में अवसर ?

  •  मध्‍यप्रदेश के फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते, वीरेंद्र कुमार खटीक।
  • बिहार से विवेक ठाकुर , ठाकुर जी प्रसाद, उपेंद्र कुशवाहा, संजय झा और डॉ. संजय जयसवाल।
  •  उत्तर प्रदेश से डॉ. महेश शर्मा, जितिन प्रसाद, सत्‍यपाल सिंह बघेल और डॉ. विनोद कुमार बिंद।
  • छत्तीसगढ़ से विजय बघेल, बृजमोहन अग्रवाल  और संतोष पांडेय।
  • झारखंड से निशिकांत दुबे, अन्नपूर्णा देवी, विद्युत वरण महतो और संजय सेठ।
  • हरियाणा से मनोहर लाल खट्टर, चौधरी धर्मबीर।

 

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।