Haryana Politics : दिग्गजों के आगमन से पुराना प्रदर्शन दोहराने की जुगत में BJP, 14 मई को राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा जुलाना में करेंगे जनसभा

Clin Bold News
4 Min Read
Haryana Politics: Rajasthan CM Bhajan Lal will reach Jind's Julana

Haryana Politics : भाजपा के लिए इसलिए महत्वपूर्ण जींद, जानें राजनीतिक समीकरण

 

Haryana Politics : : जींद तीन लोकसभा क्षेत्रों का हिस्सा है। तीनों लोकसभा क्षेत्रों के प्रमुख प्रत्याशी यहां के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोहाना में जनसभा के माध्यम से जींद जिले को भी साधेंगे। जुलाना में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Rajasthan cm in jind) का कार्यक्रम रखा गया है। वे 14 मई को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में जनसभा करेंगे। भाजपा पिछले चुनाव की तरह ही जींद जिले में प्रदर्शन दोहराने की जुगत में है। इसके लिए जुलाना के गैर जाट मतदाताओं को साधने की योजना बनाई गई है।

 

पिछले लोकसभा चुनाव में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा 164864 मतों से जीती थी। इसमें जींद जिले की सबसे बड़ी भूमिका रही। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में सोनीपत जिले के छह व जींद के तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2010 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रमेश कौशिक को 587664, कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा को 422800, जजपा के दिग्विजय चौटाला को 51162 मत मिले थे। इसके अलावा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की उम्मीदवार राजबाला ने भी 35046 प्राप्त किए। इस बार राजनीतिक समीकरण बदले हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव प्रत्याशी के रूप में है।

ये भी पढ़ें :   Acb raid : हरियाणा में जीएसटी विभाग के अधीक्षक और निजी सीए को 10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

 

इस बार कांग्रेस ने जींद जिला के गांगोली गांव निवासी सतपाल ब्रह्मचारी (Satpal Brahmchari) को टिकट दिया है। ऐसे में भाजपा को डर है कि जींद जिले से उम्मीदवार होने के कारण मतदाताओं का झुकाव उनकी ओर नहीं हो जाए। ऐसे में मतदाताओं को अपनी ओर लाने के लिए बड़े नेताओं को लाया जा रहा है। भजनलाल शर्मा के माध्यम से भाजपा जुलाना में गैर जाट (Not jat in Julana) मतदाताओं को साधने का प्रयास कर रह रही है।

 

सोनीपत लोकसभा सीट पर सिर्फ तीन बार जीती है कांग्रेस (Congress win three time sonipat seat)

वर्ष————-सांसद————–पार्टी

1977———–मुख्तियार सिंह मलिक—–जनता पार्टी

1980———–चौधरी देवीलाल——–जनता पार्टी सेक्यूलर

1984———–धर्मपाल मलिक———भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1989———–कपिल देव शास्त्री——-जनता दल

1991———–धर्मपाल मलिक——–भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1996———–अरविंद शर्मा———स्वतंत्र प्रत्याशी

 

1998———–किशन सिंह सांगवान—-इंडियन नेशनल लोकदल

1999———–किशन सिंह सांगवान—-भारतीय जनता पार्टी

2004———–किशन सिंह सांगवान—-भारतीय जनता पार्टी

2009———–जितेंद्र सिंह मलिक—–भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2014———–रमेश चंद्र कौशिक—–भारतीय जनता पार्टी

2019———–रमेश चंद्र कौशिक—–भारतीय जनता पार्टी

ये भी पढ़ें :   Loksabha Election : चुनावी ड्यूटी में कोताही बरतने के मामले में 6 अधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी

 

 

भाजपा के लिए इसलिए महत्वपूर्ण जींद (Jind important of BJP)

पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले जींद जिले में बेशक भाजपा का एक ही विधायक है, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा को भर-भर कर वोट मिलते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत जींद जिला ने ही सुनिश्चित की। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में आने वाले जुलाना क्षेत्र से भाजपा को करीब 13842 हजार मतों से जीत मिली थी। वहीं जींद विधानसभा क्षेत्र से करीब 41523 व सफीदों से 45125 मतों से जीत मिली थी। भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में जींद जिले से 66542 मतों जीती थी, लेकिन 2019 में जीत 100490 मतों की पहुंच गई। ऐसे में भाजपा को जींद जिला से ही अधिक उम्मीद है।

 

तय किया गया कार्यक्रम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 मई को जुलाना की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें :   Satpal Brahmachari kon hai : कांग्रेस ने चला कांटे से कांटा निकालने का दांव, जानिए सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट देने के इरादे

राजू मोर, जिलाध्यक्ष, भाजपा। (Raju mor bjp)

 


ये खबर भी पढ़ें :

Sonipat Loksabha : 17.97 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद, सांसद की जीत में 823636 महिलाओं की वोट होगी निर्णायक

Share This Article