Sonipat Loksabha : 17.97 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद, सांसद की जीत में 823636 महिलाओं की वोट होगी निर्णायक

Sonipat Loksabha voter detail : लोकसभा चुनाव में जींद जिले के 5.87 लाख मतदाता डालेंगे वोट

Sonipat Loksabha voter detail :  लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को होने वाले मतदान के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को मतदाता सूची फाइनल कर दी है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में अब 17 लाख 97 हजार 776 मतदाता अपना सांसद चुनने के लिए वोट डालेंगे। इनमें सोनीपत जिले की नौ विधानसभा के 12 लाख नौ हजार नौ सौ पांच और जींद के तीन विधानसभा क्षेत्र के पांच लाख 87 हजार 871 मतदाता शामिल हैं। इनमें से 44 थर्ड जेंडर और 10334 सरकारी कर्मचारियों भी अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

 

31 दिसंबर को मतदाता सूची (Sonipat Loksabha voter list) का अंतिम प्रकाशन होने के बाद पिछले चार महीने के भीतर 58 हजार 885 नए वोटर जुड़े हैं। अब मतदाता सूची में न तो कोई नया नाम जोड़ा जाएगा और न ही किसी की नई वोट बनेगी। भाजपा, कांग्रेस, जजपा और इनेलो समेत तमाम प्रत्याशियों ने भी इन नए वोटरों को साधने की तैयारी शुरू कर दी है। पेश है वरिष्ठ संवाददाता निरंजन कुमार की ये रिपोर्ट

ये भी पढ़ें :   Haryana acb Raid: हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर को 30 लाख रुपये व फॉर्च्यूनर गाड़ी मांग के आरोप में पकड़ा

——————-

विधानसभा वाइज वोटर

गन्नौर-196596

राई-198103

खरखौदा-179540 सुरक्षित सीट

सोनीपत-245732

गोहाना-196290

 

बरोदा-193644

कुल-1209905

———–

जींद जिले के मतदाता (Jind voter in sonipat loksabh)

जुलाना-188287

सफीदों-196361

जींद-203223

कुल-587871

 

 

-09 विधानसभा शामिल हैं सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में

-06 सोनीपत और 03 जींद जिले के विधानसभा क्षेत्र

 

-10384 सरकारी कर्मचारियों के वोट

———-

प्रतिशत आंकड़ा

पुरुष-54 प्रतिशत

 

महिला-46 प्रतिशत

————

पुरुष-महिला वोटर

विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर

 

गन्नौर=104743==89829= 00

राई==106581==90405=09

खरखौदा=95421 ==81688= 09

सोनीपत=127522==116985= 05

 

 

गोहाना=====103877== 89503=== 10

बरोदा===== 103509== 86304===01

जुलाना=====100655==82122===02

सफीदों=====104618==89853===04

 

जींद===== 106402==94947==04

कुल===== 953328==823636==44

—————–

सरकारी कर्मचारियों के वोट

 

विधानसभा पुरुष महिला कुल

गन्नौर======957==55======1012

राई====== 500== =54======554

खरखौदा====1151=== 60======1211

 

 

सोनीपत==== 522===88======610

गोहाना===== 1389==61======1450

बरोदा======1844==71======1915

जुलाना=====1701==53======1754

 

सफीदों=====905==38======943

जींद======873==62======935

कुल======9842==542====10384

————–

 

2019 के लोकसभा चुनाव (sonipat loksabha full detail) पर एक नजर

पार्टी———–प्रत्याशी———–रिजल्ट——–कुल वोट——–मत प्रतिशत

भाजपा———–रमेश कौशिक——–जीते———–587,664——-52.03

कांग्रेस————भूपेंद्र सिंह हुड्डा——हारे———–4,22,800——-37.43

 

जजपा————दिग्विजय चौटाला—–हारे———–51,162———-4.53

लोसुपा————राजबाला सैनी——हारे———–35,046———-3.10

इनेलो————-सुरेंद्र छिक्कारा——हारे———–9,149———–0.81

नोटा——————————————2,464———–0.22

 

ये भी पढ़ें :   Jind news ; सभी लोकसभा क्षेत्रों और करनाल उपचुनाव में CM के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे बेरोजगार युवा, निर्दलीय भरेंगे नामांकन

——-

सोनीपत लोकसभा

कुल आबादी : 26,50,000

कुल मतदाता : 1738891

 

महिला मतदाता : 805891

पुरुष मतदाता : 839345

नए मतदाता : 23,000

वर्तमान सांसद : रमेश चंद्र कौशिक

 

 

31 दिसंबर, 2023 तक इतने मतदाता

विधानसभा क्षेत्र———कुल मतदाता——पुरुष——-महिलाएं

गन्नौर—————-191121——-102615—–88506

 

राई—————-191895——-103729——88166

खरखौदा————-174106——-93493——-80613

सोनीपत————–237334——123689——113645

गोहाना—————189362——101193——88169

 

 

बरोदा—————189362——-100511——85204

जींद—————-193968——-102872——-91093

जुलाना————–181227——-98457———82769

सफीदों————–190516——-102786——–87726

 

कुल मतदाता———–1738891——839345——-805891

===========

ये रहे हैं अब तक सांसद (All Sansad of Sonipat loksabha)

वर्ष————-सांसद————–पार्टी

1977———–मुख्तियार सिंह मलिक—–जनता पार्टी

1980———–चौधरी देवीलाल——–जनता पार्टी सेक्यूलर

1983———–चौधरी रिजक राम——-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1984———–धर्मपाल मलिक———भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

 

 

1989———–कपिल देव शास्त्री——-जनता दल

1991———–धर्मपाल मलिक——–भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1996———–अरविंद शर्मा———स्वतंत्र प्रत्याशी

1998———–किशन सिंह सांगवान—-इंडियन नेशनल लोकदल

 

 

1999———–किशन सिंह सांगवान—-भारतीय जनता पार्टी

2004———–किशन सिंह सांगवान—-भारतीय जनता पार्टी

2009———–जितेंद्र सिंह मलिक—–भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2014———–रमेश चंद्र कौशिक—–भारतीय जनता पार्टी

2019———–रमेश चंद्र कौशिक—–भारतीय जनता पार्टी

 

जिला में बढ़े 14783 मतदाता, जींद में सर्वाधिक 4142 लोगों ने बनवाए नए वोट

–निर्वाचन आयोग ने 26 अप्रैल तक चलाया विशेष अभियान, अब जिले में 1016262 मतदाता करेंगे तीन लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों का फैसला

जींद : लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान किया जाएगा। इससे पहले निर्वाचन आयोग द्वारा 26 अप्रैल तक नए मत बनाने की प्रक्रिया की गई। इस दौरान जिले में कुल 14783 नए मत बने हैं। इनमें से सर्वाधिक मत जींद विधानसभा क्षेत्र में 4142 बने हैं।

ये भी पढ़ें :   Haryana Roadways GM transfer : हरियाणा रोडवेज में बड़े स्तर पर महाप्रबंधकों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

जींद जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से जींद, जुलाना व सफीदों सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में आते हैं तो उचाना हिसार व नरवाना सिरसा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार के अनुसार कार्यालय द्वारा अब नए मतदाताओं को जोड़ कर नई मतदाता सूची तैयारी की गई है। इसमें सिर्फ जींद में दो ट्रांसजेंडर मतदाता बढ़े हैं। इनकी संख्या अब दो से बढ़कर चार हो गई है। इसके अलावा कहीं भी ट्रांसजेंडर मतदात नहीं बढ़े।

 

जिले में बढ़ मतदाता

विधानसभा क्षेत्र- पुरूष-महिला- ट्रांसजेंडर- बढ़े मत- कुल मत

जुलाना- 98954-84069-2- 2678-183025

सफीदों-103713-89815-4-2375-193532

जींद-105529-94885-4-4142-200418

उचाना-116511-100487-0-2609-216998

नरवाना-118114-104193-2-2979-222309

 


ये खबर भी पढ़ें :

Jind political news : बीरेंद्र सिंह का बेटे काे टिकट न मिलने दर्द आया सामने, बोले रची गई साजिश, चुनाव के बाद खोलेंगे राज