Jind news : जींद की विधवा महिला के साथ कैथल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

Parvesh Mailk
1 Min Read
जींद की विधवा महिला के साथ कैथल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

जानिए पूरा मामला

Jind news : हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला के साथ कैथल के जाखोली निवासी एक व्यक्ति ने घर में घुसकर रेप किया। पीड़िता ने व्यक्ति के खिलाफ महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। जाखोली गांव (Jind news) के राजेश के साथ उनकी जान-पहचान थी और राजेश का घर तक आना-जाना था।

राजेश ने एक दिन घर में घुसकर उसे बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शुरू में लोकलाज के डर से वह किसी को बता नहीं पाई लेकिन राजेश लगातार उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

सदर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि महिला की तरफ से शिकायत आई थी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :   Fraud with yaduvanshi group : पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह के साथ धोखाधड़ी, यदुवंशी ट्रस्ट के स्कूल की पांच साल के लिए ली थी बीएलएस ग्रुप ने फ्रेंचाइजी, स्कूल ट्रांसपोर्ट की 40 गाड़ियां हड़पी
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।