SSC JE Exam Paper 2024 : हर 4 गलत प्रश्न पर कटेगा 1 नंबर, देख लें एसएससी जेई एग्जाम पेपर पैटर्न और मार्किंग प्लान

Parvesh Mailk
3 Min Read
One mark will be deducted for every 4 wrong questions, see SSC JE exam paper pattern and marking plan

SSC JE Exam Paper 2024 : कोई छात्र एसएससी जेई एग्जाम की तैयारी कर रहा है, तो उसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। पाठकों को बता दें कि,  कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने ए़डमिट कार्ड चेक नहीं किए हैं, वो एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर चेक करें और डाउनलोड कर लें। जेई की यह परीक्षा 5 जून से 7 जून तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए हॉल टिकट रीजनल वेबसाइटों पर अपलोड कर दिए गए हैं।

ऐसा होता है एसएससी जेई पहला पेपर

पाठकों को बता दें कि, एसएससी जेई की इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के भिन्न-भिन्न विभागों में रिक्त जूनियर इंजीनियरों के पदों को भरा जाता है। यह एग्जाम इस साल 4, 5 और 6 जून को होगी। हाल ही में एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कि गए हैं। SSC JE 2024 की परीक्षा के पैटर्न (SSC JE Exam Paper 1 Pattern) की बात करें तो अभ्यर्थियों को इसके लिए दो पेपर देने होते हैं।

ये भी पढ़ें :   SSC CGL Vacancy 2024 : एसएससी ने सीजीएल  के 17,727 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

पेपर I

सवाल का फॉर्मेट ऑब्जेक्टिव टेस्ट (MCQ)
एग्जाम का मोड Online – (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट)
कुल अंक 200
परीक्षा का  तय समय 2 घंटे
भाषा हिन्दी और इंग्लिश
विषय (i) जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग (50 सवाल, 50 अंक)(ii) जनरल अवेयरनेस (50 सवाल, 50 अंक)(iii) पार्ट-3 (100 सवाल, 100 अंक) जिसमें जनरल इंजीनियरिंग (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

पेपर II: पहले एग्जाम (SSC JE Exam Paper 2024) के बाद दूसरा एग्जाम कुल 300 अंकों का होगा। जिसमें जनरल इंजीनियरिंग (सिविल स्ट्रक्चरल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों को सॉल करने के लिए दो घंटे का टाईम दिया जाएगा।

 

सवालों का फॉर्मेट डिस्क्रिप्टिव पेपर
एग्जाम का मोड (ऑनलाइन -कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट)
कुल अंक 300 अंक
टाईम 2 घंटे
भाषा हिन्दी और इंग्लिश
विषय जनरल इंजीनियरिंग सिविल में (स्ट्रक्चरल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

मार्किंग प्लान
पाठकों को बता दें कि, एसएससी जेई एग्जाम (SSC JE Exam Paper 2024) में मार्किंग प्लान की बात करें तो पहले एग्जाम में हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। क्योंकि यह एग्जाम ऑप्शन टाईप का होता है। वहीं सही जवाब के लिए 1 नंबर मिलेगा। एग्जाम- 2 में किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं है क्योंकि इस पेपर में आपको उत्तर लिखने होते हैं।

ये भी पढ़ें :   Haryana News : हरियाणा के सफीदों विधानसभा की सड़कें 20 करोड़ से होगी चकाचक, सरकार ने जारी किया बजट

 

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।