Haryana Rain weather : हरियाणा में झमाझम बारिश से हुआ सुहावना मौसम, कई जिलों में बारिश शुरू

Parvesh Mailk
2 Min Read
Pleasant weather due to heavy rain in Haryana, rain started in many districts

Haryana Rain weather : पिछले दो महीने से लगात्तार से बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आखिरकार हरियाणा वासियों को राहत की सांस मिली है। बता दें कि, यहां कई जिलों में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात हुई। मौसम के सुहावने होने से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। साथ ही किसानों को भी राहत की सांस ली है, क्योंकि बरसात की वजह से उनकी फसल में नमी आएगी और पैदावार अच्छी होगी। इस तरह मौसम सुहावने होने पर हरियाणा का औसतन तापमान 1.4 डिग्री तक गिरा है।

 

हरियाणा में मानसून कब दस्तक देगा ?

पाठको को बता दें कि, हरियाणा में आज मौसम विभाग ने 8 जिलों में बरसात (Haryana Rain weather) का अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार तेज हवा और गरजचमक के साथ बरसात होगी। वहीं जींद और भिवानी के बवानीखेड़ा में सुबह से बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बरसात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि, जल्द ही हरियाणा में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

ये भी पढ़ें :   Bike accident : 2 बाइकों की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत, घर के इकलौते चिराग थे तीनों मृतक

 

 चंडीगढ़ में बरसात होने की आशंका

बरसात का अनुमान लगाते हुए मौसम विभाग ने बताया कि,  हरियाणा में आज छिटपुट, 27 जून को कुछ स्थानों पर, 28-29 जून को कई और 30 जून व 1 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। चंडीगढ़ में 27 से 29 जून तक तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बरसात हो सकती है।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *