Haryana Rain weather : हरियाणा-पंजाब के कई जिलों में बारिश : 2 जगह बाढ़ जैसे हालात; उमस ने पसीने छुड़ाए; हिमाचल में 5 जगह मौसम खराब

Parvesh Mailk
1 Min Read
Rain in many districts of Haryana-Punjab: Flood like situation at 2 places; The humidity made me sweat; Bad weather at 5 places in Himachal

Haryana Rain weather : हरियाणा में मानसून आज भी एक्टिव रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। महेंद्रगढ़ और हिसार में ढाई फीट पानी सड़कों पर खड़ा है। वहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

 

फतेहाबाद, सिरसा (Haryana Rain weather) समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके अलावा, पंजाब के भी मोहाली, रूपनगर और नवांशहर में बारिश हो रही है।

नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़वा रही है। 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

 

वहीं पंजाब के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, हिमाचल के 5 जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रेमल तूफान के कारण हिमाचल में मानसून की रफ्तार धीमी है।

ये भी पढ़ें :   Haryana Roadways : रोडवेज बसों में यात्रियों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा, निदेशालय ने जारी किया पत्र
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *