Haryana Vidhan- Sabha Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव में कौन होगा भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा ? आलाकमान ने कर दिया ऐलान

Parvesh Mailk
2 Min Read
Who will be the chief ministerial face of BJP in Haryana assembly elections? The high command announced

Haryana Vidhan- Sabha Election 2024 : हरियाणा में 2-3 महिने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मानसून सीजन में सियासी गहमागहमी हवा की तरह तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (29 जून) को कहा कि, भाजपा आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अकेले लड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा है कि, राज्य में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में तीसरी बार वापस आएगी।

 

भाजपा को किसी बैसाखी की आवश्यकत्ता नहीं-शाह

पंचकुला में पार्टी की विस्तारित राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि, उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इस साल अक्टूबर से पहले होने वाले राज्य चुनावों (Haryana Vidhan- Sabha Election 2024) के लिए भाजपा का कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टी सूत्रों ने अमित शाह के हवाले से कहा कि, भाजपा को किसी बैसाखी की आवश्यकत्ता नहीं है।

ये भी पढ़ें :   Haryana MLA Accident : हरियाणा के भाजपा विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट, हिसार होते हुए दिल्ली की तरफ जाते समय हुआ हादसा

 

हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी- शाह

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से संबोधित करते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हरियाणा भाजपा ने एक्स पर पोस्ट किया कि, गृह मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि, हरियाणा के लोगों ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 

 

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *