Maturam halwai : हरियाणा में प्रसिद्ध मातूराम हलवाई की दुकान पर चलाई गोलियां, 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

-40 राऊंड किए फायर, एक हुआ घायल, जानिए पूरा मामला

हरियाणा में देशी घी की जलेबी बनाने के मामले में प्रसिद्ध गोहाना के मातूराम हलवाई (Maturam halwai) की दुकान पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। करीब 40 राऊंड फायर किए गए, जिसमें एक घायल भी हो गया। जाते समय बदमाश एक पर्चा फेंक कर गए हैं, जिसमें 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। घटना स्थल महिला थाना से कुछ ही दूरी पर है। गोली लगने से जो व्यक्ति घायल हुआ है, वह दुकान पर दूध देने के लिए आया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक सोनीपत जिले के गोहाना में पुरानी अनाजमंडी के पास मातू राम हलवाई (Maturam halwai) की दुकान है। रविवार को यहां आम दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। हलवाई जलेबी व अन्य मिठाई बना रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर बदमाश यहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। मौके पर हड़कंप मच गया। इसके मालिक और अन्य कारिंदे छिप गए। इसी बीच दुकान पर पहुंचा दूधिया गोली लगने से घायल हो गया। माहरा गांव के बिजेंद्र को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। गोलियां लगने से बर्तन भी छलनी हो गए।

ये भी पढ़ें :   CBSE Admit Card 2024: 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड इस तारीख हो सकते हैं जारी, जाने जानकारी

 

दुकान (Maturam halwai) के  मालिक नीरज ने बताया कि हम सुबह काम कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश आ गए। गोलियां चलानी शुरू कर दी। दूध वाले विजेंद्र को गोली लगी है। मौके से एक पर्ची मिली है। जो कि पुलिस वालों के पास है। हमने नहीं पता उसमें क्या लिखा हुआ था। हमारे से कोई डिमांड नहीं हुई है। चारों तरफ गोलियों के खोल बिखरे हुए हैं।

 

IMG 20240121 WA0011

 

गोहाना में मातू हलवाई की दुकान महिला थाना के पास है। सिटी थाना व सदर थाना भी करीब आधा किलोमीटर दूर हैं। बदमाशों को पुलिस का कोई भय नहीं था ओर उन्होंने दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मौके से भाग गए। पुलिस को दुकान के पास से गोलियों के 12 से ज्यादा खोल मिले हैं। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी हैं।

 

गोलियां चलाने के बाद बदमाश दुकान पर एक पर्चा फेंक गया है। इसमें दुकान के मालिक से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। पांच साल पहले भी इस प्रकार की वारदात हो चुकी है। इसमें बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया था। दोबारा वारदात से पूरे गोहाना में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें :   Haryana police transfer : हरियाणा में बड़े स्तर पर पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट