Haryana update : अनिल विज ने नहीं ली मंत्री पद की शपथ, ये विधायक बने मंत्री



 Haryana update :


हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही हरियाणा में मंत्री मंडल का विस्तार हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री पद की शपथ नायब सैनी ने ली। इसके पांच मंत्री बनाए गए है। फिलहाल के मंत्री मंडल मे गृहमंत्री अनिल विज ने शपथ नहीं ली और न है किसी निर्दलीय विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अनुमान लगाया जा रहा है जल्द ही मंत्री मंडल का विस्तार होगा। इसमें दूसरे मंत्री शपथ ले सकते हैं। हरियाणा का नया मंत्रिमंडल
नायब सिंह सैनी- मुख्यमंत्री
कंवरपाल गुर्जर- कैबिनेट मंत्री
मूलचंद शर्मा- कैबिनेट मंत्री
रणजीत चौटाला- कैबिनेट मंत्री
जेपी दलाल- कैबिनेट मंत्री
डाक्टर बनवारी लाल- कैबिनेट मंत्री

अनुमान लगाया जा रहा है की दुष्यंत चौटाला की जगह पर उसके दादा रणजीत सिंह चौटाला डिप्टी सीएम हो सके हैं। इसके अलावा अहिरवाल से डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।

 

दो डिप्टी सीएम के माध्यम से जातीय समीरण को साधा जा रहा हैं। रणजीत सिंह चौटाला जाट जाति से संबंध रखते हैं।

ये भी पढ़ें :   1 march top headlines : पीएम सूर्य' योजना को मिली मंजूरी, एक करोड़ परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली
शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय पर्यवेक्षक कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता एक साथ बैठे हैं।