Haryana Police Bharti 2024 : हरियाणा पुलिस में छह हजार पदों के लिए होगी भर्ती, इससे पहले यह नियम बदलेंगे

Haryana Police Bharti 2024 : हरियाणा सरकार जल्द ही छह हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती निकालने वाली है। जल्द ही भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे और इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन भर्ती से पहले इस बार मापदंडों में बदलाव किया है। इससे भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को राहत मिलने वाली है। भर्ती परीक्षा में पहले पूछे जाने वाले प्रश्न ज्यादा बाहर के होते थे, लेकिन अब बार निर्णय लिया है कि भर्ती परीक्षा में 20 प्रतिशत सवाल हरियाणा से जुड़े होंगे। इस नए नियम को आगामी मंत्रीमंडल की बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद भर्ती के लिए छह हजार पदों के लिए विज्ञापन जारी हो जाएगा।

हरियाणा में पुलिस भर्ती (Haryana Police Bharti 2024) के मापदंडों में फिर संशोधन किया जाएगा। संशोधित नियमों के मुताबिक लिखित परीक्षा में 20 प्रतिशत प्रश्न हरियाणा से जुड़े होंगे। गृह मंत्री अनिल विज की आपत्तियों के बाद किए जा रहे भर्ती नियमों में बदलाव के प्रस्ताव पर एडवोकेट जनरल और एलआर (कानूनी प्रतिनिधि) ने मुहर लगा दी है।

ये भी पढ़ें :   Jind election mudda : धूल, धुआं...और विश्व के प्रदूषित शहरों में शामिल हमारा जींद, मतदाता मांगे साफ हवा

पुलिस कांस्टेबल के छह हजार पदों पर निकलेगी भर्ती

अब मंत्रिमंडल की अगली बैठक में संशोधित नियमों को मंजूरी दी जाएगी, जिसके बाद पुलिस कांस्टेबल के करीब छह हजार पदों पर भर्ती की जा सकेगी।

गृह विभाग ने अब जो नए भर्ती नियम बनाए हैं उनके मुताबिक आवेदन मांगने के बाद कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) पास आवेदकों में से पदों की तुलना में दस गुना को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) के लिए बुलाएगा।

लिखित परीक्षा में होंगे 94.5 कुल अंक

इसमें जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग (शारीरिक परीक्षण) टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दौड़ होगी। दौड़ पूरी करने पर कोई अंक तो नहीं मिलेगा, लेकिन यह साक्षात्कार का हिस्सा होगी। लिखित परीक्षा कुल 94.5 अंक की होगी।

20 प्रतिशत सवाल हरियाणा से जुड़े

जिसमें 20 प्रतिशत सवाल हरियाणा की राजनीति, इतिहास और संस्कृति सहित अन्य विषयों से संबंधित होंगे। इसके साथ ही सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के तहत पात्र अभ्यर्थियों को 2.4 अंक दिए जाएंगे। इसके बाद मेरिट बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें :   paper leak case : पेपर लीक मामले में अदालत का बड़ा फैसला, जीजा-साले को सुनाई कठोर सजा