haryana vidhan sabha : नायब सैनी ने विधानसभा में हासिल किया बहुमत, यह रहा आंकड़ा

haryana vidhan sabha : हरियाणा के नव नियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा (haryana vidhan sabha ) में फ्लोर टेस्ट में हुए पास हो गए हैं। सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा खत्म हो गई हैं। विश्वास मत प्रस्ताव पर वोटिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी विधायकों का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मेरा सौभाग्य सदन में मुख्यमंत्री के तौर पर बोल रहा हूं। पार्टी के आदेशों का पालन कर रहा हूं।

पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। उस पर खरा उतरेंगे और पार्टी में छोटे कार्यकर्ता के रूप में काम किया है और वह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में पला बड़ा हुआ हूं। मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ा हैं। मुझे खुशी है मैं 2014 से 2019 तक सदन का सदस्य था। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी नए मुख्यमंत्री को बधाई दी और कहा कि विश्वास मत सीक्रेट बैलेट से होना चाहिए था।

ये भी पढ़ें :   Farmer Protest : हरियाणा-पंजाब के शंभू बार्डर पर बवाल, बिगड़ रहे हालात, पुलिस ने ड्रोन से छोड़े आंसू गैस के गोले

लेकिन विधानसभा (haryana vidhan sabha ) स्पीकर ने कहा कि ऐसा कोई प्रविधान नहीं है। विश्वास मत के दौरान हरियाणा की भाजपा सरकार में पूर्व में सांझीदार रहे जेजेपी के 10 विधायक अनुपस्थित रहे। जेजेपी के मुख्य सचेतक ने अन विधायकों के अनुपस्थित रहने का व्हिप जारी किया था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जेजेपी का गठबंधन टूट गया, मगर फिर भी विधायकों को अनुपस्थित रखकर भाजपा का साथ दिया हैं।

आपको बता दे कि 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41, कांग्रेस के 30 में से 29, सभी सात निर्दलीय विधायक और एक हलोपा विधायक मौजूद रहे। जहां पर सभी निर्दलीयों ने भाजपा का समर्थन किया। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी नहीं आई थी। बताया गया कि उनकी तबीयत खराब थी। इनेलो के एकमात्र विधायक अभय सिंह चौटाला भी सदन में नहीं आए।