Viral video : पुलिस की गाड़ी में घुसा बंदर, महिला सिपाही के साथ करने लगा ये हरकत, देखें वीडियो

यूजर दे रहे क्या-क्या प्रतिक्रिया

Viral news : सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इसी बीच एक बंदर का वीडियो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। यह बंदर पुलिस का गाड़ी में घुस जाता है और उसके बाद महिला कर्मियों को किश करने लग पड़ता है। यह नजारा देखने के बाद वहां मौजूद लोग भी हंस रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है- इसे तो कम से कम दस साल की सजा मिलनी चाहिए।

 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाड़ी के अंदर बंदर घुसा हुआ है। वाहन में दो महिला पुलिसकर्मी बैठी हुई नजर आ रही है। बंदर इन दोनों के बीच घूम रहा है और महिला सिपाहियों को परेशान कर रहा है। बीच-बीच में बंदर महिला कर्मी को पप्पी करते हुए नजर आ रहा है। इसके अलावा बंदर अन्य महिला सिपाही को भी तंग करता दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें :   Viral news : मानवता शर्मसार, जमीन बंटवारे के लिए 7 घंटे चिता पर रखा रहा मां का शव

 

यह देखने के बाद वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी हंस रहे हैं। बंदर और महिलाओं के बीच थोड़ी देर तक यह कुछ चलता रहा। इसके बाद गाड़ी का दरवाजा खोलकर एक महिला सिपाही निकल गई, तब डांट लगाने के बाद बंदर वहां से बाहर निकला और भाग गया।

 

 

यूजर्स जमकर दे रहे प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- इस बंदर पर FIR होनी चाहिए, यह महिला सिपाहियों को परेशान कर रहा है। इसे तो कम से कम दस साल की सजा मिलनी चाहिए। दूसरे ने लिखा- पुलिस को बताना चाहिए कि छेड़खानी के आरोप में बंदर पर FIR हुआ या नहीं। वहीं अन्य यूजर का कहना है कि कोई पूर्व जन्म का रिश्ता लग रहा है।

ये भी पढ़ें :   Nafe Singh case rathee : इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह के हत्याकांड पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला