Nafe Singh case rathee : इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह के हत्याकांड पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Nafe Singh case rathee : हरियाणा में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की बहादुरगढ़ में हत्या के मामले में सरकार जांच के लिए बड़ा फैसला लिया है। जहां विधानसभा में नफे सिंह राठी की हत्या के मामले गर्माया रहा। इसके बाद नफे सिंह राठी की हत्या की जांच सीबीआई (CBI investigated Nafe Singh case) को सौंप दी है। यह घोषणा हरियाणा विधानसभा में गृहमंत्री अनिल विज ने की है। अभय चौटाला ने सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की थी।

 

परिजनों के बीच धरने पर अभय चौटाला (Abhay Chautala) पहुंचे। अभय ने कहा लोकल पुलिस के अधिकारी ने हमले का इनपुट दिया था, लेकिन फिर भी पुलिस ने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों की पुलिस सुरक्षा बढ़ा रही है।

इस दौरान इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार पीड़ितों को सुरक्षा नही दे रही है। जिसके बाद सदन में गृहमंत्री के बयान से नाराजगी व्यक्त की। पोलिटिकल एफआईआर के बयान पर अभय चौटाला झल्ला उठे।

ये भी पढ़ें :   Punjab news : पंजाब में डीजल, पेट्रोल व गैस सिलेंडर का संकट, वजह जाने

 

नफे सिंह की हत्या से उनकी पार्टी को बड़ी क्षति-अभय

अभय सिंह चौटाला कहा कि शर्म आनी चहिए कि उन्होंने सदन में क्या कहा है। क्या भाजपा से जुड़े लोगों को साजिश कर किसी की भी हत्या करवाने का हक है। अभय ने साफ लफ्जों में कहा है कि नफे सिंह की हत्या से उनकी पार्टी को बड़ी क्षति पहुंची है।

 

भांजे ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

राठी के भांजे राकेश के बयान पर पुलिस ने अब सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसमें पूर्व विधायक नरेश कौशिक (Naresh Kaushik) का नाम भी शामिल है। पुलिस (Haryana Police) अब इस हत्याकांड की हर पहलु से जांच करने में जुट गई है। बता दें नफे सिंह पर हमला तब हुआ जब वह बराही गांव से बहादुरगढ़ आ रहे थे।