marriage girls: 11 फरवरी को 11 जरुरतमंद कन्याओं की शादी करवाएंगे :  जादूगर रामफल शर्मा

जींद। गांव राजपुरा भैण निवासी रामफल शर्मा को पूरे हरियाणा में जादूगर के नाम से जानते हैं लेकिन उनकी एक और पहचान है। यह पहचान है जरुरतमंद कन्याओं की शादी में आर्थिक सहयोग करने वाले के रूप मेंं। रामफल शर्मा अपनी हाथ की कला का जादू दिखाकर जो दान और ईनाम एकत्रित करते हैं, उस रुपये को जरूरतमंद कन्याओं की शादी में खर्च कर देते हैं। रामफल शर्मा अब तक 1650 कन्याओं की शादी में आर्थिक सहयोग कर चुके हैं तो अब अगले महीने 11 फरवरी को 11 कन्याओं की शादी करवाएंगे। इन शादियों का पूरा खर्च रामफल शर्मा खुद उठाएंगे। शादी में खाने के खर्च से लेकर फर्नीचर का खर्च रामफल शर्मा उठाते हैं।

गांव राजपुरा भैण निवासी रामफल शर्मा ने 12 वर्ष पहले जादूगर शंकर सम्राट का शो देखा था तो उसके मन में जादू सीखने की इच्छा हुई। वह नरवाना के देवेंद्र शर्मा के संपर्क में आए, जो गंजे चले मुंबई फिल्म में भी काम कर चुके थे। देवेंद्र से उन्होंने हाथ की कला का प्रदर्शन सीखा और लोगों को जादू दिखाकर मनोरंजन करने लगे। एक बार उन्हें जादू के शो के बाद रुपये के साथ-साथ महिलाओं द्वारा सूट भी मिले। इन सूटों को उसने यह जरूरतमंद बेटी की शादी में दान कर दिया। तभी से उसने निर्णय लिया कि समाज में किसी भी जरूरतमंद कन्या की शादी में आर्थिक तंगी नहीं आने देंगे। उसी समय से रामफल शर्मा को जैसे ही पता चलता है कि जरूरतमंद कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग की जरूरत है तो वह तुरंत पहुंच जाते हैं और फर्नीचर के सामान समेत आर्थिक सहयोग भी करते ह

ये भी पढ़ें :   lord Vishnu Puja : फरवरी माह के पहला दिन कर देगा मालामाल, ये करे काम

हर कार्यक्रम में देते हैं जागरुकता का संदेश

रामफल शर्मा के कार्यक्रम को लोग जादूगर का शो कहते हैं लेकिन रामफल शर्मा खुद कहते हैं कि यह हाथ की कलाकारी है। वह लोगों को आडंबरों से दूर रहने के बारे में बताते हुए अपने हर कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण का संदेश देते हैं तो भ्रूण हत्या को रोकने की शपथ दिलवाते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने के बारे में बताते हैं। साथ ही बताते हैं कि वह किस तरह से कन्याओं की शादी में आर्थिक मदद कर रहे हैं। जो भी लोग मदद के लिए आगे आना चाहते हैं तो उनके मोबाइल नंबर और पता नोट कर लेते हैं। इसके बाद जरूरतमंद कन्या की शादी में उसके हाथ से ही दान करवाते हैं।

हरियाणा के कई सभी जिलों में कर चुके जरूरमंदों की मदद

रामफल शर्मा केवल जींद जिले तक ही सीमित नहीं हैं। वह जींद के अलावा हिसार, भिवानी, कैथल, पानीपत, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में जाकर जरूरतमंद कन्याओं की शादी में आर्थिक सहयोग कर चुके हैं। उन्हें कहीं से भी फोन आता है तो वहीं जाकर मदद करते हैं। रामफल शर्मा का कहना है कि उन्होंने मां की लाडली सेवा समित राजपुरा भैण की संस्था बनाई है। संस्था पूरी तरह से रजिस्टर्ड हैं और इसमें सभी पदाधिकारी हैं। उनकी टीम में 21 सदस्य हैं तो वहीं जादू का शो दिखाने वाली टीम में छह सदस्य हैं।

ये भी पढ़ें :   Paytm Payment Bank : आरबीआई के पेटीएम को लेकर जारी बयान के बाद ग्राहक जा रहे दूसरे प्लेटफार्म पर

11 फरवरी को 11 कन्याओं की शादी करवाएंगे :  जादूगर रामफल शर्मा

जादूगर रामफल शर्मा ने बताया कि आगामी 11 फरवरी को वह 11 कन्याओं की शादी (marriage  girls) करेंगे। उनके पास छह कन्याओं के स्वजनों की तरफ से संदेश आ चुका है, वहां जाकर शादी में खाने का खर्च और शादी का पूरा सामान दिया जाएगा। अगर कोई जरूरतमंद कन्या की शादी में मदद चाहता है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है, उसकी हर संभव मदद की जाएगी।