Deepak Bawariya in jind : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा- मशीनों से खिलवाड़, बंटवाना करवाना ही भाजपा का एजेंडा, धर्म की राजनीति करती है भाजपा

Deepak Bawariya in jind :  लोकसभा में 10 सीटें, विधानसभा में 80 प्रतिशत बहुमत से आएगी कांग्रेस

 

Jind : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया बुधवार को जींद में पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। दीपक बावरिया ने कहा कि भाजपा केवल धर्म की राजनीति करती है। मशीनों से खिलवाड़ और बंटवारा करना ही भाजपा का एजेंडा है। आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को 10 सीटें मिल जाएं तो ताज्जुब नहीं होगा। विधानसभा चुनावों में 80 प्रतिशत बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार आएगी।

 

दीपक बावरिया चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में बुधवार को जींद पहुंचे थे। यहां कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बातचीत हुई। दीपक बावरिया ने कहा कि युवाओं से चर्चा की जा रही है तो महिलाओं से भी विशेष तौर पर बातचीत कर उन्हें जागरुक करने का काम किया जा रहा है, क्योंकि भाजपा सरकार में बेटियों का उत्पीड़न हो रहा है और केंद्र सरकार द्वारा बृजभूषण और खेल मंत्री संदीप सिंह जैसे नेताओं को सह दी जाती है।

ये भी पढ़ें :   Jile ram sharma join bjp : करनाल में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन, 11 को सीएम मनोहर लाल करवाएंगे ज्वाइन

 

अपराध में हरियाणा देश के टॉप दो राज्यों में पहुंच गया है तो बेरोजगारी में भी नंबर वन पर है। उद्योगपित यहां से पायलन करने लगे हैं। दीपक बावरिया ने कहा कि कांग्रेस के संगठन की सूची फाइनल कर कांग्रेस अध्यक्ष को सुपुर्द कर दी है। जल्द ही संगठन की घोषणा कर दी जाएगी। हरियाणा में कई जगह बैठक में हूटिंग के मामले में दीपक बावरिया ने कहा कि हूटिंग करने वालों के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।

 

कांग्रेस में एसआरके गुट के सवाल पर दीपक बावरिया ने कहा कि भाजपा में भी गुटबाजी है। सीएम मनोहर लाल की गृह मंत्री के साथ नहीं बन रही। ओमप्रकाश धनखड़ को पद से हटा दिया गया। लोगों के साथ सीएम और दूसरे नेता छल और जुमलेबाजी करते हैं। भाजपा केवल धर्म की राजनीति कर रही है। इस दौरान जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता साथ रहे। इस दौरान उनके साथ सफीदों विधायक सुभाष गंगोली, धर्मेंद्र ढुल भी साथ रहे।

ये भी पढ़ें :   Haryana news : मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने चौकीदारों को दिया तोहफा, बढाया वेतन, मिलेगा यूनिफॉर्म अलाउंस