Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में रोहतक लोकसभा सीट पर संशय बरकरार, भाजपा किस उम्मीदवार पर खेलेगी गेम, राज्य सभा सांसद सुभाष बराला ने दी प्रतिक्रिया

Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में लोकसभा की 10 में से छह सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं लेकिन रोहतक, हिसार, सोनीपत समेत चार सीटों पर अभी भी संशय बरकरार है। रोहतक सीट प्रदेश की सबसे हाट सीट बनने जा रही है और इस पर भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इसे लेकर भाजपा राज्य सभा सदस्य और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने हल्का इशारा जरूर किया है।

इलेक्शन कमीशन (Election Commission of India) द्वारा लोकसभा चुनावों को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। चार जून को लोकसभा चुनावों के नतीजे आ जाएंगे। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि (Lok Sabha Election 2024 ) सीट पर चुनाव लड़ने वालों की लंबी कतार है,लेकिन वर्तमान समय के आधार पर चुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशी का चयन होगा।

हरियाणा की सबसे हॉट सीट रोहतक लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा या फिर अन्य चुनाव लड़ेगा, इसको लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला प्रतिक्रिया सामने आई है।

ये भी पढ़ें :   Haryana weather update : हरियाणा में आज और कल ओलावृष्ट के साथ बारिश का अलर्ट, इन जिलों में रहेगा मौसम खराब

 

बराला ने कहा कि पार्टी में चुनाव लड़ने वालों की कमी नहीं है और प्रत्येक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले 5 से 6 प्रत्याशी है।उन्होंने कहा कि पार्टी पुराने और नए चेहरों को चुनाव लड़वा सकती है।उन्होंने कहा कि चुनाव में टिकट देने की प्रक्रिया शीर्ष नेतृत्व करता है। सुभाष बराला आज हुड्डा कॉम्प्लेक्स सिथित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।

वहीं दूसरी ओर अचानक से हुए घटनाक्रम में मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस्तीफा देने पर (Lok Sabha Election 2024 ) भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी समय-समय पर प्रयोग करती रहती है और यह संगठनात्मक कार्य है। साथ ही उन्होंने बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में जाने और दुष्यंत चौटाला से गठबंधन टूटने पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनके चले जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।