PM Kisan Samman Nidhi : इन 75 लाख किसानों के खातों में पहली बार सरकारी पैसा डलेगा, दूसरे किसानों से ज्यादा राशि मिलेगी

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्‍मान निधि की 16वीं किस्‍त बुधवार शाम तो डालने वाली हैं। सरकार का दावा है यह राशि एक साथ करोड़ों किसानों के खातों में डाली जानी है। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार 16वीं किश्त डालने का निर्णय लिया है।

आज शाम साढ़े चार बजे करीब 9 करोड़ से ज्‍यादा किसान लाभांवित होंगे। इन किसानों में करीब 75 लाख किसानों पर अतिरिक्‍त धन की वर्षा होगी।

पीएम सम्‍मान निधि की 16वीं किस्‍त पाने वाले किसानों में करीब 75 लाख ऐसे किसान होंगे, जिनके खाते में दूसरे किसानों की तुलना में अधिक रुपया ट्रांसफर होगा। ये वो किसान होंगे, जिनकी किस्‍त पूर्व में केवाईसी न कराने की वजह से रुक गयी थी।

भारत विकास संकल्‍प यात्रा के तहत इन किसानों ने अपना ईकेवाईसी या बैंक में आधार लिंक करा लिया है। इस वजह से इन किसानों (PM Kisan Samman Nidhi) को मौजूदा किस्‍त के साथ-साथ पिछला बकाया भी मिलेगा। इस तरह सामान्‍य किसानों की तुलना में किसानों को अधिक रुपया मिलेगा।

ये भी पढ़ें :   hookah ban : अब होटल व सार्वजनिक स्थलों पर नहीं सुनेंगे हुक्के के गुड़गुड़हाट, होगी तीन साल की कैद

 

3000 करोड़ रुपये बकाया

पीएम किसान सम्‍मान निधि की 16वीं किस्‍त 9 करोड़ से अधिक किसानों को दी जा रही है। इस तरह कुल 18 हजार करोड़ रुपये होने चाहिए। लेकिन भुगतान करीब 21 हजार करोड़ रुपये का किया जा रहा है। यानी इस राशि में किसानों (PM Kisan Samman Nidhi) का पिछला बकाया करीब 3000 करोड़ रुपया शामिल है।

 

दो वजहों से रुकती है किस्‍त

जिन पात्र किसानों की पीएम सम्‍मान निधि की किस्‍त रुक गयी है, उसकी केवल दो वजह हो सकती हैं, पहला किसान का ईकेवाईसी न हुआ हो और दूसरा बैंक खाते से आधार लिंक न हुआ हो। बैंक और कामन सर्विस सेंटर से आसानी से दोनों समस्‍याओं का समाधान कराया जा सकता है।