Haryana news : हरियाणा की इस विधानसभा में 60 किलोमीटर ढाणियों के रास्ते होगें पक्के, 12 करोड़ 23 लाख रुपए मंजूर

Haryana news : हरियाणा के डबवाली विधानसभा क्षेत्र को लगातार विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। इस कड़ी में अब डबवाली हलके में ढाणियों के कच्चे राज्सों को पक्का करने के लिए 12 करोड़ 23 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

इस राशि से करीब 60 किलोमीटर कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। डबवाली विधानसभा में केवल ढाणियो के ही 59.85 किलोमीटर के रास्तों को पक्का किया जाएगा और इसके लिए 12 करोड़ 23 लाख 33 हजार की राशि मंजूर की गई है।

 

पहले खेत में मकान बनाकर रहने वाले लोगों को कच्चे रास्तों से आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जो किसान ढाणियो में रहते हैं उनको अपनी फसल लाने ले जाने और रोजमर्रा के कामों के लिए कच्चे रास्तों से गुजरना पड़ता था जो कि बहुत चुनौती का कार्य है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्कूली बच्चों को भी स्कूल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसलिए इन रास्तों को पक्का करना जरूरी था।

ये भी पढ़ें :   News of the day : पाकिस्तान में मारा गया भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अज़हर ! अभी पाकिस्तान ने इसकी पुष्टि नहीं की

अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल के बाद इन कच्चे रास्तों को पक्का करवाने के लिए 12 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल जाना सरल हो जाएगा।

आदित्य देवीलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ग्रामीण विकास के मामले में हरियाणा एक प्रेरक राज्य बना है।