Jind wrestler raped : जींद जिले में कोच ने नाबालिक पहलवान को बंधक बना किया रेप

मिर्चपुर गांव में खेल प्रतियोगिता से वापस लौटते समय पहलवान को जान से मारने की कोशिश

Jind wrestler raped : हरियाणा के जींद में सफीदों रोड स्थित एक नामी स्कूल में स्थित खेल एकेडमी के कोच ने नाबालिग कुश्ती खिलाड़ी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कोच सुनील के खिलाफ दुष्कर्म, छह पाक्सो एक्ट, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय पहलवान (wrestler raped) ने बताया कि वह एक खेल एकेडमी में कुश्ती का अभ्यास करने जाती है। यहां कोच सुनील कुमार कुश्ती का अभ्यास करवाते हैं। सात और आठ फरवरी को मिर्चपुर गांव में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद वह कोच के साथ वापस लौट रही थी। रास्ते में ईक्कस गांव के पास कोच सुनील ने उसके साथ गाड़ी में ही दुष्कर्म किया। कई देर तक उसे गाड़ी में ही बंधक बनाकर रखा और उसे जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपित कोच उसे एकेडमी में छोड़कर चला गया।

ये भी पढ़ें :   NH 152 D accident : नेशनल हाईवे 152 डी पर कुत्ता आने पर गाड़ी डिवाडर से टकराई, महिला की मौत, 2 बच्चे घायल

जब उसकी तबियत बिगड़ी तो उसने स्वजनों को इसकी जानकारी दी। महिला थाना पुलिस (Jind rape case) ने पीड़िता की शिकायत पर सुनील के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट(Pocso act), बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।