Jind murder : जींद में महिला लेक्चरर पर पति ने चलाई गोली, गर्दन पर किए सुए से वार, बाद में पति ने किया सुसाइड

अंदर ही अंदर पाल रहा था रंजिश, ड्यूटी पर छोड़ने की बात कह लेकर निकला था, रास्ते में किया हमला

Jind murder : हरियाणा के जींद में महिला लेक्चरर पर उसके पति ने ही गोली चला दी। गोली पेट को छूकर निकल गई तो बर्फ तोड़ने के सुए के साथ गर्दन पर वार कर दिया। महिला को जींद (Jind murder) के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

वहीं पत्नी कुसमलता पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपित मनोज फरार हो गया था। इसके बाद मनोज ने अपने गांव ढांडा खेड़ी स्थित खेतों में जाकर खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीन्द अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

ये भी पढ़ें :   Haryana farmer news : हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, ओलावृष्टि से फसल खराबे में अधिकतम 5 एकड़ जमीन की शर्त हटाई

 

इस से पहले पुलिस को दी शिकायत में जींद (Jind Crime news) की शीतलपुरी कालोनी निवासी कुसुम ने बताया कि वह किठाना के सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। करीब 20 साल पहले उसकी शादी मनोज कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके एक लड़का भी है। पिछले चार-पांच साल से उसके पति के साथ उसकी घरेलु अनबन चल रही थी।

 

इसके चलते मनोज उससे अंदर ही अंदर रंजिश पाल रहा था। इस कारण से वह अपने बेटे के साथ अपने भाई के घर रहने लगी। बाद में पति के साथ आकर रहने लगी। फिलहाल भी वह अपने पति मनोज कुमार के साथ ही रह रही थी।

बुधवार सुबह साढ़े सात बजे किठाना स्कूल में ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हुई तो उसके पति मनोज ने उसे छोड़ने की बात कही, इसलिए वह उसकी गाड़ी में बैठ कर चल पड़ी। कैथल रोड (Jind murder) पर ट्रैफिक थाना के पास पहुंचते ही मनोज ने उसे जान से मारने की नीयत से पिस्तौल निकाला और उस पर गोली चला दी।

ये भी पढ़ें :   Jind election Mudda : जींद में रैली के भोंपू बजते लेकिन उद्योगों के हूटर शांत, रोजगार के लिए युवा जा रहे बाहर, पड़ोसी जिलों से हैं काफी पीछे

 

गोली उसके पेट में बाईं तरफ लगी, इस पर उसने मनोज का विरोध किया तो पिस्तौल निचे गिर गया। फिर मनोज ने बर्फ तोड़ने वाले सुए के साथ्ज्ञ उसकी गर्दन पर वार कर दिया। दो से तीन बार गर्दन पर सुए के साथ वार किया गया।

 

उसने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग गाड़ी के पास पहुंच गए। इस पर मनोज उसे गाड़ी से नीचे फेंककर मौके से फरार हो गया। जाते समय भी उसने जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने कुसुम की शिकायत पर मनोज के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस मनोज को तलाश कर ही रही थीं कि पुलिस को सूचना मिली कि मनोज ने भी खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।