Mp Brijender singh left BJP : हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल

Mp Brijender singh left BJP : दिल्ली पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे, देखें क्या है सोशल मीडिया पर पोस्ट

 

Mp Brijender singh left BJP : हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। थोड़ी देर में वह दिल्ली में कांग्रेस जॉइन करेंगे।

 

हालांकि अभी उनके पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। बता दें कि पिता-पुत्र लगातार हरियाणा में भाजपा को जजपा से गठबंधन तोड़ने की वकालत कर रहे थे।

 

बृजेंद्र ने सोशल मीडिया पर कहा- मैंने इस्तीफा दिया।

 

Mp Brijender Singh Left BJP. Do twit on social media
Mp Brijender Singh Left BJP. Do twit on social media

 

टिकट कटने से लिया फैसला

हरियाणा को लेकर रविवार दोपहर तक भाजपा उम्मीदवारों की अभी कोई लिस्ट नहीं आई है, लेकिन चर्चा यह है कि पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। जिसमें बृजेंद्र सिंह की टिकट कटने या फिर उनकी इच्छा के मुताबिक सीट न मिलने की बात सामने आ रही है। इन हालातों को देखते हुए बृजेंद्र ने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया। बताया यह भी जा रही है कि सूबे के बड़े कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें टिकट का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें :   HSGPC election : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव की घोषणा, छह को होगा मतदान, शाम को आएंगे नतीजे

जजपा का रास्ता साफ
बृजेंद्र सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा की हरियाणा में सरकार की सहयोगी जजपा का रास्ता अब साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक अब भाजपा हरियाणा में गठबंधन की सहयोगी जजपा को एक लोकसभा सीट दे सकती है। संभावना है कि हिसार लोकसभा सीट से जजपा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को उम्मीदवार बनाया जाए। हालांकि जजपा के नेता अभी तक गठबंधन को लेकर संशय में है, इसकी वजह यह है कि अभी तक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इसको लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए गए हैं।