Haryana loksabha : मनोहरलाल के सामने बड़ा चेहरा उतारना चाह रही कांग्रेस, करनाल लोकसभा सीट पर 18 या 19 मार्च को प्रत्याशी घोषित कर सकती है कांग्रेस

देखें किन 4 लोकल नेताओं के नाम शामिल

Haryana Loksabha election : करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल को प्रत्याशी घोषित किया लेकिन कांग्रेस अभी उम्मीदवार तलाश रही है। पार्टी को भाजपा के मुकाबले बड़े चेहरे की तलाश की है। स्थानीय नेताओं के नामों पर भी विचार चल रहा है।

इनमें वरिंदर बुल्ले शाह, धर्मपाल गुप्ता, चाणक्य पंडित और वीरेंद्र राठौर के नाम शामिल हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इन चारों की बात करें तो शाह प्राथमिकता हो सकते हैं।

 

शाह पंजाबी समुदाय से हैं। मनोहरलाल भी इसी समुदाय से हैं। करनाल सीट (Haryana Loksabha election ) पर पंजाबी वोटर निर्णायक माना जाता है। हालांकि विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे शाह लोकसभा का चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे।

धर्मपाल गुप्ता, विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के बेटे चाणक्य पंडित और घरौंडा से वीरेंद्र राठौर के नाम पर चर्चा होगी। पार्टी के पर्यवेक्षक ने सभी नेताओं से संपर्क करने के साथ ही सर्वे भी किया है। सूची मुख्यालय भेजी है।

ये भी पढ़ें :   Farmers Protest : किसान आंदोलन के दौरान फुल बॉडी प्रोटेक्टर गेयर सूट पहनेंगे सुरक्षा कर्मी, पत्थर व लाठियों का नहीं होगा असर

 

धर्मपाल गुप्ता जहां अग्रवाल समाज से आते हैं, वहीं चाणक्य पंडित ब्राह्मण और राठौर राजपूत समाज से आते हैं। चाणक्य पंडित की हाल ही में राजनीति में लॉचिंग हुई है। उनके दादा पंडित चिरंजी लाल इस सीट से 4 बार सांसद रहे हैं। राठौर घरौंडा से 3 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। 18 या 19 मार्च को कांग्रेस लोकसभा के प्रत्याशी का नाम तय कर सकती है।

 

एक बार चुनाव लड़ चुके हैं शाह व गुप्ता, राठौर 3 बार

बुल्ले शाह : 2014 में शहरी विधानसभा का चुनाव लड़ा था। तब 39,036 वोट मिले थे। कुल वोट का 27.98 प्रतिशत।

धर्मपाल गुप्ताः 2014 में ही शहरी विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उन्हें 1321 वोट मिल थे, कुल वोट का 0.95 प्रतिशत ।

 

वीरेंद्र राठौर घरौंडा विधानसभा

से 2005 से 2014 तक लगातार तीन बार चुनाव लड़े। 2019 में पार्टी ने टिकट काट दी थी। 2014: 36,896 वोट मिले, कुल वोट का 23.72 प्रतिशत 2009: 33,596 वोट मिले, कुल वोट का 28.05 प्रतिशत 2005: 18,137 वोट मिले, कुल वोट का 18 प्रतिशत

ये भी पढ़ें :   Haryana ACB raid : 30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते जिला कल्याण अधिकारी का ड्राइवर रंगे हाथों काबू

19 को घरौंडा में पूर्व सीएम का कार्यक्रम करनाल लोकसभा प्रत्याशी (Haryana Loksabha election ) के तौर पर पूर्व सीएम मनोहरलाल पहली बार 19 मार्च को घरौंडा की अनाज मंडी पहुंच रहे हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि पानीपत और करनाल जिलों के कार्यकर्ता पूर्व सीएम का स्वागत करेंगे। इसके अगले दिन 20 मार्च की शाम मनोहरलाल समालखा के चुकाना धाम महोत्सव में शामिल होने आएंगे।