Hisar loksabha : सांसद बृजेंद्र सिंह का इस्तीफा हुआ मंजूर, हिसार लोकसभा सीट हुई खाली

Hisar loksabha : हरियाणा में हिसार लोकसभा सीट खाली हो गई हैं। भाजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा का चुनाव जीतने वाले बृजेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। जो अब मंजूर हो गया है। जिसका नॉटिफिकेशन लोकसभा सचिवालय द्वारा आज यानी गुरुवार को जारी कर दिया गया।

 

गौरतलब है कि बीती 10 मार्च को उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। बृजेन्द्र के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अभी भी भाजपा में ही बने हुए हैं।

 

वहीं बता दें कि हिसार लोकसभा सीट पर अब करीब दो माह बाद 25 मई को हरियाणा की शेष सभी सीटों के साथ मतदान होगा। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि बृजेंद्र सिंह अब कांग्रेस के टिकट पर सोनीपत से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।


ये भी पढ़ें :- 

 

ये भी पढ़ें :   Jind news : हरियाणवी काॅमेडियन महेंद्र उर्फ झंडू ने की ये पार्टी जॉइन

2 बच्चों की मां बनने के बाद शेप में आई टीवी की संस्कारी बहू, चौंका देगा यूं फीगर मेंटेंन में आना