Jind ki rajneeti : पूर्व से पश्चिम तक 3 लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों का फैसला करते जींद के मतदाता

देखें जींद जिले के सभी (Jind ki rajneeti) विधानसभा क्षेत्रों का राजनीतिक मिजाज

Jind ki rajneeti :  प्रदेश की राजनीति में अपनी विशेष पहचान रखने वाला जींद जिला पूर्व से पश्चिम तक प्रदेश को राजनीतिक रूप से जोड़ता है। जींद का राजनीतिक मिजाज सोनीपत, हिसार व सिरसा लोकसभा क्षेत्र को प्रभावित (Jind factor funda) करता है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र प्रदेश के पर्व से शुरू होता है और जींद में मध्य तक आता है। इसी प्रकार हिसार पश्चिम छोर है और यह भी जींद तक आता है। सिरसा की भी यही स्थिति है। हालांकि राजनीतिक रूप से जींद हिसार लोकसभा क्षेत्र (Hisar loksabha) में अधिक प्रभावशाली रहा है, लेकिन तीनों ही लोकसभा क्षेत्रों में जींद का अपना विशेष स्थान है।

 

तीन लोकसभा क्षेत्रों में बंटे जींद जिले (Jind politics) के नेताओं का प्रभाव सबसे अधिक हिसार लोकसभा क्षेत्र में रहा है। दरअसल 2009 से पहले नरवाना, उचाना व जींद विधानसभा क्षेत्र हिसार लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा कलायत व राजौंद विधानसभा क्षेत्र भी हिसार लोकसभा में आते थे, जो पहले जींद जिले का हिस्सा रहे हैं। इस लिहाज से हिसार लोकसभा क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों में पांच जींद जिले के होते थे। तब जींद जिले में सात विधानसभा क्षेत्र थे।

ये भी पढ़ें :   Haryana congress candidate list : कांग्रेस ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, 3 सीटों पर चौंकाने वाले नाम, बृजेंद्र को भी नहीं मिली टिकट

 

इसमें से जींद, उचाना, नरवाना, कलायत व राजौंद हिसार लोकसभा क्षेत्र (jind news) का हिस्सा रहे। इसके अलावा हिसार जिले के नारनौंद, बरवाला, हिसार व घिराये विधानसभा क्षेत्र शामिल थे। अब स्थिति बदल गई है। जिले के पांच में से तीन विधानसभा क्षेत्र जींद, जुलाना व सफीदों सोनीपत लोकसभा का हिस्सा हैं। इसके अलावा उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र हिसार व नरवाना विधानसभा क्षेत्र सिरसा लोकसभा क्षेत्र में आता है। नए परिसिमन के बाद जींद का दायरा बढ़ा है। पहले जहां जींद (Jind voters) जिला के मदतदाता, दो लोकसभा क्षेत्रों को न्रभावित करते थे, अब तीन क्षेत्रों में अपना असर डालते हैं।

 

Jind political news: Jind voters decide the candidates of 3 Lok Sabha constituencies from east to west
Jind political news: Jind voters decide the candidates of 3 Lok Sabha constituencies from east to west

 

सोनीपत में दूसरी व सिरसा में पहली बार जींद के नेता (Jind ki rajneeti) को मौका

सोनीपत लोकसभा में जींद जिले से इस बार कांग्रेस ने सतपाल ब्रह्मचारी को मैदान में उतारा है। इससे पहले 2004 में इनेलो ने कृष्णा मलिक को उम्मीदवार बनाया था। वहीं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इनेलो ने पहली बार नरवाना के नेता संदीप लोट को मैदान में उतारा है। इसके विपरीत हिसार लोकसभा क्षेत्र में अब तक 14 सांसद बने हैं। इनमें से नौ बार जींद जिले के नेता विजेता रहे।

ये भी पढ़ें :   INSO new joining : छात्र संगठन इनसो ने की 11 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, पुनर्गठन की शुरुआत

 

 

तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की स्थिति (Jind ki rajneeti situation)

वर्तमान में जींद जिले का प्रभाव सबसे अधिक सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में कुल 1738891 मतदाता हैं। इनमें से 839345 पुरूष व 805891 महिला हैं। इसमें से 565711 मतदाता जींद जिले के हैं। इसी प्रकार सिरसा लोकसभा क्षेत्र में कुल 1921875 मतदाता है। इनमें से 116608 मतदाता नरवाना हैं। वहीं उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र हिसार लोकसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा क्षेत्र है। हिसार लोकसभा क्षेत्र में कुल 1763715 मतदाता हैं। इनमें से 115164 मतदाता जींद जिले के हैं।

 


ये खबर भी पढ़ें :

Hope to make Brijendra Singh CM : बांगर के चौधरी बीरेंद्र सिंह की 40 साल तक खुद CM बनने की लालसा रही, अब अब बेटे बृजेंद्र सिंह को सीएम बनाने की उम्मीद