Haryana News : हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भर्ती नियमों में किया बदलाव, अब इसे आधार पर होगा चयन

Haryana News : सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम में सिलेक्शन के नियमों में बदलाव किया है। पहले 150 अंको के आधार पर चयन होता था, लेकिन अब 100 अंक के आधार मानकर चयन किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया अब हरियाणा (Haryana News ) कौशल रोजगार निगम में सिलेक्शन अधिकतम 100 अंकों के आधार पर होगा। जिसमें अंकों का बंटवारा किया जाएगा।

भर्ती में 100 अंकों में से परिवार की आय के आधार पर 40 अंक, उम्मीदवार की उम्र 10 अंक, अतिरिक्त स्किल क्वालिफिकेशन पांच अंक, अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता पांच अंक, सामाजिक आर्थिक स्थिति के आधार पर 10 अंक, सीईटी पास उम्मीदवार के लिए 10 अंक, ईज ऑफ डेप्लॉयमेंट के 10 अंक और देश सरकार में कार्य अनुभव होने पर भी अंक दिए जाएंगे।

इस प्रकार कुल 100 अंकों के आधार पर भर्ती होगी। पहले कौशल रोजगार निगम नीति के अनुसार डेढ़ सौ अंकों के आधार पर चयन होता था। जिसे अब घटाकर 100 अंक कर दिया गया है। सामाजिक आर्थिक आधार पर 10 अंक इस प्रकार मिलेंगे। अनाथ होने पर 10 अंक दिए जाएंगे। मगर यह 25 साल तक के उम्मीदवार को मिलेंगे। विधवा होने पर पांच अंक मिलेंगे और फादर लेस के पांच अंक मिलेंगे।

ये भी पढ़ें :   Haryana Acb raids : एक्सईन से लाइसेंस पास करवाने के नाम पर 6500 रूपये की रिश्वत लेते कर्मचारी पकड़ा